Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम में नीरा यादव बोलीं- आप जिस पद पर हैं अपने फर्ज का निर्वहन ईमानदारी से करें

Advertisement
Advertisement

मेरी मिट्टी, मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन

Koderma : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत झुमरी तिलैया नगर परिषद् के सौजन्य से कोडरमा प्रखंड परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीरा यादव, डीसी मेघा भारद्वाज और पुलिस कप्तान शामिल हुए. नगर प्रशासक विनीत ने अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम की शुरुआत सीडी बालिका उच्च विद्यालय की बच्चियों ने देशभक्ति गीत गाकर की. कार्यक्रम में देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी एवं वीर शहीदों को याद किया गया. विधायक डॉ. नीरा यादव अपने संबोधन में कहा कि हमलोग स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश अभियान मना रहे हैं. जिसमें मिट्टी को नमन और वीरों का वंदन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आप जिस भी पद पर हो या जिस स्थान पर हो अपने फर्ज का निर्वहन ईमानदारी के साथ करें. इसे भी पढ़ें : झारखंड:">https://lagatar.in/jharkhand-17-police-officers-and-soldiers-including-ig-prabhat-kumar-will-get-medals/">झारखंड:

आईजी प्रभात कुमार समेत 17 पुलिस अफसरों-जवानों को मिलेगा पदक
वहीं डीसी मेघा भारद्वाज ने बताया कि पूरे देश में मेरी मिट्टी, मेरा देश कार्यक्रम चलाया जा रहा है और इसी कड़ी में कोडरमा जिले में भी मेरी मिट्टी, मेरा देश अभियान चल रहा है. इस कार्यक्रम में शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मेरी मिट्टी, मेरा देश अभियान के तहत जिले के सभी पंचायतों, प्रखंड मुख्यालयों एवं नगर निकाय में चलाया गया, जहां से मिट्टी का संग्रहण कर मिट्टी कलश को प्रखंड मुख्यालयों एवं जिला मुख्यालय से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली ले जाया जाएगा. जहां देशभर की मिट्टी को एकत्र कर 30 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. डीसी ने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वीरों ने जो संदेश दिया है, उस संदेश को अपने राष्ट्रहित के लिए आगे बढ़ाएं. वहीं एसपी कुमार गौरव ने संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों के बालिदान को भुलाया नहीं जा सकता है. देश को महान बनाने में सहयोग करें. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/scene-of-devastation-in-himachal-seven-people-of-the-same-family-died-due-to-cloudburst-in-sola/">हिमाचल

में तबाही का मंजर, सोलन में बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, कई घर और गाड़ियां बही
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही