Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीरज चोपड़ा ने फिर किया कमाल, दोहा में डायमंड लीग जीत ली

New Delhi : ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमाल किया है. उन्होंने दोहा में हो रही डायमंड लीग जीत ली है. जैवलिन थ्रो खेल में ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने वर्ष 2022 के सितंबर में स्विजटजरलैंड में आयोजित डायमंड लीग की ट्रॉफी जीती थी और इस साल बेतहरीन प्रदर्शन करते हुए दोहा में 88.67 मीटर दूर भाला फेंका. चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर दूर भाला फेंका जो उनके करियर का चौथा बेहतरीन प्रदर्शन है. वे अंतिम समय तक सूची में शीर्ष पर रहे. नीरज चोपड़ा ने पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में एंडरसन पीटर्स से मिली हार का बदला ले लिया. पीटर्स दोहा डायमंड लीग 2023 में तीसरे पायदान पर रहे जबकि भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने बाजी मार ली. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-carmel-fighters-beat-jps-juniors-4-2-in-golden-baby-league/">जमशेदपुर

: गोल्डन बेबी लीग में कार्मेल फाइटर्स ने जेपीएस जूनियर्स को 4-2 से हराया

पहली बार 2018 में चौथे स्थान पर रहे थे नीरज चोपड़ा

नीरज पहली बार इस प्रतियोगिता में वर्ष 2018 में शामिल हुए थे और तब वह चौथे स्थान पर रहे थे. रजत पदक विजेता और चेक गणराज्य के खिलाफ जैकब वडलेज्च, चोपड़ा के सबसे करीब रहे जिन्होंने 88.63 मीटर दूर भाला फेंका जो उनके भारतीय प्रतिद्वंद्वी से महज चार सेंटीमीटर पीछे था. जैकब ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता था. उन्होंने पिछले साल डायमंड लीग में 90.88 मीटर दूर भाला फेंक रजत पदक प्राप्त किया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/nnnn-4.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतकर नीरज चोपड़ा ने किया था कमाल

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में कमाल किया था. उन्होंने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल किया था. नीरज चोपड़ा ने 7 अगस्त 2021 को यह कारनामा किया था. नीरज चोपड़ा ओलंपिक में मेडल जीतने वाले पहले ट्रैक और फील्ड एथलीट बने और भारत के सिर्फ दूसरे व्यक्तिगत गोल्ड मैडल जीतने वाले खिलाड़ी हैं. टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज ने गोल्ड 87.58 मीटर के यादगार थ्रो फेंक कर जीता था. वहीं से नीरज सबकी नजरों में आ गए थे. आपको बता दें कि 25 वर्षीय ओलंपिक मैडल विनर नीरज चोपड़ा के नाम 89.94 मीटर के थ्रो के साथ भाला फेंकने का रिकॉर्ड है, जो उन्होंने स्टॉकहोम डायमंड लीग में बनाया था. इसे भी पढ़ें :चंदवा:">https://lagatar.in/candwa-prisoners-death-in-suspicious-condition-family-alleges-assault-on-jail-administration/">चंदवा:

जेल में बंद कैदी की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया मारपीट का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही