Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीट पेपर लीक मामला : प्रिंसिपल को लेकर ओएसिस स्कूल पहुंची CBI, खंगाल रही दस्तावेज

Hazaribagh :   नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम आज गुरुवार को हजारीबाग के कल्लू चौक मंडई रोड स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर एहसान उल हक को स्कूल लेकर पहुंची है. जहां सीबीआई की टीम कई दस्तावेज खंगाल रही है. इससे पहले बुधवार को सीबीआई की टीम प्रिंसिपल के आवास पर पहुंची थी और उनसे करीब तीन घंटे तक पूछताछ की थी. इसके बाद करीब 12 बजे प्राचार्या को लेकर सीबीआई की टीम स्कूवल पहुंची. यहां भी प्राचार्या और परीक्षा संचालन में शामिल स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों से पूछताछ की गयी. शाम पांच बजे तक चली पूछताछ के दौराम स्कूल के कमरा नंबर 18 का भी टीम ने निरीक्षण किया. इसके बाद प्रश्न पत्र पहुंचाने वाली कूरियर कंपनी ब्लू डार्ट के कर्मचारियों को स्कूल लाया गया और उनसे पूछताछ की गयी. जांच के बाद स्कूल के प्राचार्या और स्कूल के एक अन्य व्यक्ति को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद दोनों को चरही सीसीएल गेस्ट हाउस लाया गया और रात भर पूछताछ की गयी.

अधजला प्रश्न पत्र का सीरियल कोड हजारीबाग के ओएसिस स्कूल परीक्षा केंद्र का था

आपको बता दें कि पटना के रामकृष्णा नगर स्थित एक निजी स्कूल से नीट यूजी 2024 का अधजला प्रश्न पत्र मिला था. उसका सीरियल कोड हजारीबाग (झारखंड) के मंडई रोड स्थित ओएसिस स्कूल परीक्षा केंद्र का था. बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की जांच में खुलासा हुआ है कि प्रश्न पत्र की सॉल्वड पीडीएफ कॉपी संजीव कुमार उर्फ लूटन मुखिया के माध्यम से गिरफ्तार अभियुक्त बालदेव कुमार उर्फ चिंटू के मोबाइल पर परीक्षा तिथि यानि पांच मई 2024 की सुबह पहुंची थी. जिसके बाद उसे अभ्यर्थियों को रटवाया गया. अधजले प्रश्न के सीरियल कोड से संबंधित जानकारी 20 जुलाई को एनटीए से मिलने के बाद स्पष्ट हुआ कि यह सीरियल कोड हजारीबाग के मंडई रोड के कल्लू चौक स्थित ओएसिस स्कूल का है. इसके बाद ईओयू की टीम ने हजारीबाग जाकर इसका सत्यापन किया. सत्यापन में पैकिंग ट्रंक में प्रथम दृष्टया छेड़छाड़ होना पाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही