Search

 
 
 

संसदीय स्थायी समिति की बैठक में बहस, एनटीए DG ने कहा, CBI कहेगी कि पेपर लीक हुआ, तभी मानेंगे...

जानकारी के अनुसार बैठक में  विपक्षी सांसदों ने केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसियों पर हल्ला बोला. उन्हें कटघरे में खड़ा करते हुए पूछा कि  देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में इतनी बड़ी सुरक्षा चूक कैसे हुई और इसकी जिम्मेदार कौन लेगा.
 

New Delhi : NEET पेपर लीक मामले को लेकर संसदीय स्थायी समिति की बैठक हुई. खबर है कि बैठक में पक्ष विपक्ष के सांसदों के बीच जोरदार बहस हुई, काफी देर तक हंगामा होता रहा.

 

जानकारी के अनुसार बैठक में  विपक्षी सांसदों ने केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसियों पर हल्ला बोला. उन्हें कटघरे में खड़ा करते हुए पूछा कि  देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में इतनी बड़ी सुरक्षा चूक कैसे हुई और इसकी जिम्मेदार कौन लेगा.

 


जानकारी के अनुसार NTA के DG अभिषेक सिंह ने कमेटी के समक्ष साफ कहा कि पेपर उनके सिस्टम से लीक नहीं हुआ.  NTA ने मानने से इनकार कर दिया कि कोई पेपर लीक हुआ है.

 


उनका जवाब सुन सकते में आ गये विपक्षी सांसदों ने तुरंत पलटवार करते हुए उनसे पूछा कि यदि  पेपर लीक नहीं हुआ, तो फिर एग्जाम कैंसिल क्यों किया गया. दोबारा एग्जाम क्यों  कराया जा रहा है? 

 


इस सवाल का NTA के DG को जवाब नहीं सूझा, उन्होंने  कहा, CBI  इस मामले की जांच कर रही है. जब तक CBI नहीं कहती कि पेपर लीक हुआ, तब तक वो इसे लीक नहीं मानेंगे.

 


विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया  कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना महज प्रशासनिक विफलता नहीं, यह पूरे परीक्षा तंत्र की गंभीर खामी को उजागर करता है. पूछा कि जब परीक्षा प्रणाली के  डिजिटल और सुरक्षित होने का दावा किया जा रहा है, तो पेपर लीक कैसे संभव हुआ.

 


सांसदों ने कहा कि इस घटना में  किसी की जिम्मेदारी अभी तय नहीं की ग/r है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में भारी असंतोष है. मांग की कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाये ताकि भविष्य में  इस तरह की घटनाओं की संभावना खत्म हो जाये. 
 
 


विपक्षी सांसदों के सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने समिति को जानकारी दी कि  CBI मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक स्तर पर परीक्षा प्रणाली में कुछ तकनीकी और प्रशासनिक कमजोरियों को चिह्नित किया गया है, सुधारात्मक कदम उठाये जा रहे हैं.

 


खबर है कि  बैठक में के राधाकृष्णन समिति की रिपोर्ट पर  विस्तार से मंथन किया गया. इस रिपोर्ट में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दर्शाये गये हैं. रिपोर्ट में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, डिजिटल निगरानी और परीक्षा केंद्रों की कड़ी जांच किये जाने आदि  उपाय शामिल हैं.

 
  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही