Search

 
 
 

NEET पेपर लीक मामला, संसदीय स्थायी समिति ने NTA चीफ और शिक्षा विभाग के सचिव को तलब किया

इन अधिकारियों को कल गुरुवार, 21 मई को होने वाली समिति की बैठक में बुलाया गया है. समिति ने शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ विनीत जोशी सहित चेयरमैन प्रदीप कुमार जोशी को हाजिर होने को कहा है.
 

 New Delhi : NEET-UG पेपर लीक मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति ने NTA और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया है.  

 

इन अधिकारियों को कल गुरुवार, 21 मई को होने वाली समिति  की बैठक में  बुलाया गया है. समिति ने शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ विनीत जोशी सहित  NTA चेयरमैन प्रदीप कुमार जोशी को हाजिर होने को कहा है.  

 

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली समिति  इन अधिकारियों से पेपर लीक मामले  में जांच की प्रगति और परीक्षा सुधारों पर विस्तार से जानकारी लेगी.

 

याद करें कि साल 2024 में मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट में हुई गड़बड़ियों के बाद  गठित  राधाकृष्णन समिति ने परीक्षा सुधारों की सिफारिश की थी. इसके बावजूद 2026 में NEET-UG पेपर लीक मामला सामने आया.

 

इस प्रकरण में CBI जांच के साथ-साथ अब संसदीय स्थायी समिति भी सक्रियता सामने आयी है. बता दें कि CBI ने महाराष्ट्र के लातूर स्थित RCC कोचिंग इंस्टीट्यूट के मालिक प्रोफेसर शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार कर लिया है.

 

CBI  के अनुसार इंस्टीट्यूट  में छात्रों को परीक्षा से पहले वही सवाल पढ़ाये जा रहे थे, जो बाद में पेपर में आये. CBI जांच पर नजर डालें त दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, पुणे, नासिक, लातूर  समेत कई शहरों से 10 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं.  

 

दरअसल समिति यह जानना चाहती है कि पेपर लीक की जांच किस दिशा में जा रही है. राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों को कितना लागू किया गया है.  

 

राज्यसभा सचिवालय के नोटिस के अनुसार  समिति NTA की कार्यप्रणाली और परीक्षा सुरक्षा से जुड़े उपायों की भी समीक्षा करेगी. 

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  


  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही