Search

 
 
 

NEET पेपर लीक मामला : राहुल गांधी ने कहा, भारत की युवा पीढ़ी को मोदी पर भरोसा नहीं रहा

राहुल ने कहा कि सच यह है ये बच्चे सरकार से बेहतर जानते हैं कि इस सड़ी हुई व्यवस्था को कैसे ठीक किया जा सकता है. और यह कितनी शर्मनाक बात है कि जिस सेना का काम दुश्मनों से देश की रक्षा करना है, आज उसे मोदी सरकार के अपने भ्रष्टाचार से बच्चों के पेपर बचाने भेजा जा रहा है.
 

NewDelhi : NEET पेपर लीक मामले में  राहुल गांधी ने छात्र-छात्राओं के साथ मुलाकात के बाद उनकी परेशानियों का जिक्र किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एक बात बिल्कुल साफ हो गयी है कि भारत का युवा नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता.

 

 

 

राहुल ने कहा कि छात्रों ने उन्हें बताया कि पेपर WhatsApp और Telegram पर खुलेआम बिक रहे हैं. किस कीमत पर बिक रहे हैं, कौन ख़रीद रहा है, माफ़िया कैसे काम कर रहे हैं. यह सब इन बच्चों को पता है. छात्रों का एक ही सवाल था जो हमें पता है, लेकिन वो सरकार और संस्थाओं को क्यों नहीं पता?

 


राहुल ने कहा कि सच यह है ये बच्चे सरकार से बेहतर जानते हैं कि इस सड़ी हुई व्यवस्था को कैसे ठीक किया जा सकता है.और यह कितनी शर्मनाक बात है कि जिस सेना का काम दुश्मनों से देश की रक्षा करना है,आज उसे मोदी सरकार के अपने भ्रष्टाचार से बच्चों के पेपर बचाने भेजा जा रहा है.  

 


राहुल ने कहा कि टुकड़ों के सुधार से अब काम नहीं चलने वाला. छात्रों, शिक्षकों और Experts के साथ मिलकर पूरी परीक्षा व्यवस्था नये सिरे से बनानी होगी. हम और बच्चे नहीं खो सकते. हम एक भी पीढ़ी का भविष्य इस भ्रष्ट तंत्र के हवाले नहीं कर सकते.

 


ऱाहुल ने पूछा, COEMPT (पुराना नाम Globarena) को यह ठेका क्यों दिया गया, उसका ट्रैक रिकॉर्ड पहले से ही दागी है सब कुछ जानते हुए भी बच्चों का भविष्य इस ब्लैकलिस्टेड फितरत वाली कंपनी को सौंप दिया गया.  यह गलती नहीं, एक सोचा-समझा षड्यंत्र है.

 

 


 NEET पेपर लीक मामला ,राहुल गांधी ने कहा, भारत की युवा पीढ़ी,   मोदी पर भरोसा नहीं रहा

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही