Search

 
 
 

NEET Paper Leak मामला :  SC ने कहा, कोई सबक नहीं सीखा, सरकार, एनटीए और सीबीआई को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए अहम टिप्पणी की कि ऐसा लग रहा  है कि संबंधित संस्थाओं ने अब तक कोई सबक नहीं सीखा है.याचिकाकर्ता फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन और यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट ने मांग की है कि एनटीए को भंग कर NEET आदि  महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए एक स्वतंत्र और स्वायत्त परीक्षा निकाय बनाया जाये.
 

New Delhi : NEET Paper Leak विवाद बढ़ता ही जा रही है. छात्रों में आक्रोश है. विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है. मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है.  

 

खबर है कि  सप्रीम कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले  में दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार सहित, राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) और सीबीआई को नोटिस जारी किया है.कोर्ट ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए जवाब मांगा है.  

 

 

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए अहम टिप्पणी की कि ऐसा लग रहा  है कि संबंधित संस्थाओं ने अब तक कोई सबक नहीं सीखा है.

 

याचिकाकर्ता फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन और यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट ने मांग की है कि एनटीए को भंग कर NEET आदि  महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए एक स्वतंत्र और स्वायत्त परीक्षा निकाय बनाया जाये.

 

परीक्षा को पूरी तरह कंप्यूटर आधारित करने की मांग की गयी है.याचिकाकर्ताओं के अनुसार NEET  परीक्षा में बार-बार पेपर लीक ने छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर किया है. अब NEETकी  परीक्षा प्रणाली में  सुधार लाते हुए और जवाबदेही तय करना अतिआवश्यक हो गया है.


 
सुनवाई के  क्रम में सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए इसे दुखद  करार दिया. कहा किउन्होंने कोई सबक नहीं सीखा. कोर्ट ने कहा कि हमने पूर्व में  आदेश पारित किया था. एक कमेटी बनाई गयी थी.

 

कमेटी की सिफारिशें स्वीकार की गयी थी. इस संदर्भ में एक मॉनिटरिंग कमेटी भी गठित की गयी थी. इन सब बातों का जिक्र करते हुए कोर्ट ने एनटीए से पूछा कि मॉनिटरिंग कमेटी की सिफारिशों पर कितना अमल किया गया.

 

कोर्ट ने एनटीए को आदेश दिया कि वह इस संबंध में विस्तृत काउंटर एफिडेविट दाखिल कर जानकारी दे कि 2024 के NEET पेपर लीक विवाद के बाद गठित मॉनिटरिंग कमेटी की सिफारिशों को किस तरह लागू किया गया.

 

इस क्रम में  सुप्रीम कोर्ट ने मॉनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष को  निर्देश दिया कि अदालत के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करें. कोर्ट ने कहा, हमारा फोकस सिर्फ परीक्षा पर नहीं, बल्कि पूरी परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और पारदर्शिता पर है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही