Search

 
 
 

कांग्रेस का बीजेपी कार्यालय घेराव आज, रांची पुलिस अलर्ट, सुरक्षा बल तैनात

नीट पेपर लीक मामले को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय का घेराव करेंगे. इसको लेकर रांची पुलिस ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है. हरमू चौक और बीजेपी कार्यालय के पास बैरिकेडिंग की की गई है. वहीं सैकड़ों की संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है.
 
  • कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट
  • बीजेपी कार्यालय के बाहर भारी सुरक्षा तैनात
  • हरमू चौक और बीजेपी कार्यालय के पास की गई बैरिकेडिंग
  • सैकड़ों की संख्या में पुलिस मुस्तैद

Ranchi :  नीट पेपर लीक मामले को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय का घेराव करेंगे. इसको लेकर रांची पुलिस ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है. हरमू चौक और बीजेपी कार्यालय के पास बैरिकेडिंग की गई है. वहीं सैकड़ों की संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. 

 

आपको बता दें कि 22 जुलाई को भाजपा ने 14वीं जेपीएससी परीक्षा में अनियमिताओं को लेकर जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया था. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताऔओं ने जेपीएससी में हो रही धांधली को लेकर आक्रोश जताते हुए जेपीएससी रिजल्ट रद्द करने की मांग की थी.

 

जेपीएससी कार्यालय घेराव के बाद भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय घेरने निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया था. ऐसे में भाजपा कार्यकताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया. एक तरफ जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अंडे फेंके, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संतरे के छिलके फेंके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही