Search

नीट पेपर लीक : नीट के जले पेपर्स पर मिला हजारीबाग के परीक्षा केंद्र का कोड, मचा हड़कंप

Ranchi : नीट पेपर लीक मामले में हर दिन नया नया खुलासा हो रहा है. पटना के जिस रामकृष्णा नगर स्थित एक निजी स्कूल से बरामद हुआ नीट यूजी 2024 का अधजला जब्त प्रश्न पत्र मिला था. उसका सीरियल कोड हजारीबाग (झारखंड) के मंडई रोड स्थित ओएसिस स्कूल परीक्षा केंद्र से लीक हुआ था. बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के सत्यापन में प्रथमदृष्टया इस परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र की पैकिंग के संदिग्ध पॉलीबैग, संबंधित अभ्यर्थी से बरामद मूल प्रश्न पत्र की पैकिंग और संबंधित पैकिंग ट्रंक में इन सभी के साथ छेड़छाड़ होना पाया गया है.

प्रश्न पत्र की सॉल्वड पीडीएफ कॉपी संजीव कुमार उर्फ लूटन मुखिया ने भेजा था

ईओयू की जांच में खुलासा हुआ है कि प्रश्न पत्र की सॉल्वड पीडीएफ कॉपी संजीव कुमार उर्फ लूटन मुखिया के माध्यम से गिरफ्तार अभियुक्त बालदेव कुमार उर्फ चिंटू के मोबाइल पर परीक्षा तिथि यानि पांच मई 2024 की सुबह पहुंची थी. जिसके बाद उसे अभ्यर्थियों को रटवाया गया. अधजले प्रश्न के सीरियल कोड से संबंधित जानकारी 20 जुलाई को एनटीए से मिलने के बाद स्पष्ट हुआ कि यह सीरियल कोड हजारीबाग के मंडई रोड के कल्लू चौक स्थित ओएसिस स्कूल का है. इसके बाद ईओयू की टीम ने हजारीबाग जाकर इसका सत्यापन किया. सत्यापन में पैकिंग ट्रंक में प्रथमदृष्टया छेड़छाड़ होना पाया गया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//