Search

 
 
 

नीट पेपर लीक : बिहार में हिंसक प्रदर्शन, फायरिंग, लाठीचार्ज, सीवान SP समेत कई छात्र घायल

Patna : NEET पेपर लीक और जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज पूरे बिहार में बंद का आह्वान किया गया है. बिहार बंद का असर कई जिलों में देखने को मिला. इस दौरान कई जिलों में हिंसक झड़प पत्थरबाजी हुई. छपरा में प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका चौक पर हिंसक प्रदर्शन किया. हंगामा कर रहे छात्रों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगी दी है. पुलिस की वैन पूरी तरह जल कर खाक हो गई है.
 

Patna : NEET पेपर लीक और जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज पूरे बिहार में बंद का आह्वान किया गया है. बिहार बंद का असर कई जिलों में देखने को मिला. इस दौरान कई जिलों में हिंसक झड़प पत्थरबाजी हुई. छपरा में प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका चौक पर हिंसक प्रदर्शन किया. हंगामा कर रहे छात्रों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगी दी है. पुलिस की वैन पूरी तरह जल कर खाक हो गई है. 


सीवान में प्रदर्शन के बाद उग्र छात्रों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के ऊपर लाठीचार्ज किया. लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए. मौके पर पहुंचे एसपी पूरन कुमार झा ने खुद मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू किया. आंसू गैस भी छोड़े गए. उसके बाद छात्रों ने गांधी मैदान से निकलकर जेपी चौक तक पहुंच गए और वहां भी जमकर पत्थरबाजी की. इस दौरान एसपी पूरन कुमार झा भी घायल हो गए. इस दौरान की राउंड फायरिंग भी की गई.

Uploaded Image

छपरा में पुलिस की गाड़ी जलाई


वहीं, मधेपुरा में समाहरणालय घेराव करने पहुंचे छात्रों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी जिसे हटाकर छात्रों ने आगे बढ़ने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया.

 

समर्थन में सड़क पर उतरे जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है. तेज प्रताप यादव अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए थे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उन्हें हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई. बिहार बंद का राजद, वीआईपी, भाकपा माले, माकपा सहित कई दलों नेबंद का समर्थन किया.

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस के साथ एसएसबी और अन्य पारा मिलिट्री बलों को चौक चौराहों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगाया गया है. शहर में अर्धसैनिक बलों की 14 कंपनियां तैनात की गई हैं. इसके अलावा 500 अतिरिक्त होमगार्ड को भी प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही