Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

NEET : नीट के 1563 उम्मीदवारों को फिर से परीक्षा देने का प्रस्ताव

Jamshedpur (Anand Mishra) : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से इस वर्ष आयोजित नीट परीक्षा के रिजल्ट में ग्रेस मार्क्स को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है. इसे लेकर दायर तीन याचिकाओं पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान केंद्र की ओर से प्रस्ताव रखा गया कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड निरस्त होंगे. उसके बाद बिना ग्रेस मार्क्स के स्कोर कार्ड जारी किए जाएंगे. एनटीए की कमेटी की ओर से ये प्रस्ताव सुझाये गये हैं. गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद एनटीए की ओर से इस कमेटी का गठन किया गया था. लगातार तीन दिनों तक बैठक के पश्चात कमेटी ने उक्त प्रस्ताव सुझाए हैं. आज सुप्रीम कोर्ट में ग्रेस मार्स्ी के मुद्दे पर सुनवाई हुई, जबकि पेपर लीक के आरोप की याचिका पर आगामी आठ जुलाई को सुनवाई होगी. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-water-crisis-deepens-in-many-villages-of-goilkera-rivers-and-drains-dry-up/">Chaibasa

: गोईलकेरा के कई गांवों में गहराया जल संकट, नदी-नाले सूखे

क्या है आरोप और कमेटी का सुझाव

याचिकाकर्ताओं ने नीट परीक्षा में 1563 कैंडिडेट्स को दिए गए ग्रेस मार्क्सो पर आपत्ति जताई थी. एनटीए ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था. कमेटी ने पिछले 10 से 12 जून लगातार तीन जून तक बैठक की. उसके बाद सुझाव दिया है कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड निरस्तव करते हुए उनके लिए फिर से परीक्षा का आयोजन किया जाना चाहिए. इन विद्यार्थियों को उनके बगैर ग्रेस मार्स्स् वाले ओरिजिनल स्कोर भी बताये जाने चाहिए. परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत पर कई राज्यों के हाईकोर्ट में भी याचिकाएं दायर की गई हैं. ऐसे में जहां भी ग्रेस मार्क्स को लेकर याचिका दायर की गई है वहां सुप्रीम कोर्ट का आदेश ही लागू होगा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-child-burnt-by-firecracker-in-neemdih-undergoing-treatment-in-mgm-hospital/">Jamshedpur

: नीमडीह में पटाखे से झुलसा बालक, एमजीएम अस्पताल में इलाजरत
काउंसेलिंग पर रोक से इन्कार कर चुका है सुप्रीम कोर्ट इससे पहले 11 जून को सुप्रीम कोर्ट ने छात्रा शिवांगी मिश्रा समेत नौ अन्य छात्रों की याचिका पर सुनवाई की थी. इसे रिजल्ट की घोषणा से पहले 1 जून को दायर किया गया था. उम्मीदवारों ने बिहार और राजस्थाेन के परीक्षा केंद्रों पर गलत प्रश्नपत्र बंटने के चलते गड़बड़ी की शिकायत करते हुए परीक्षा रद्द कर एसआईटी जांच की मांग की थी. इस पर सुप्रीम कोर्ट काउंसेलिंग पर रोक लगाने से इन्कार कर चुका है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-broke-the-lock-of-aituc-leaders-house-in-baghmara-and-took-away-property-worth-lakhs/">धनबाद

: बाघमारा में एटक नेता के घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति ले गए चोर  

इन तीन याचिकाओं पर हुई सुनवाई

परीक्षा में शामिल 1563 स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स दिए गए जो गलत है मौजूदा रिजल्ट के आधार पर हो रही काउंसलिंग रोकी जाये नीट परीक्षा रद्द कर फिर से परीक्षा का आयोजन किया जाय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही