Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

NEET-UG 2025 का रिजल्ट जारी: राजस्थान के महेश देश के टॉपर, हिमांशु बने झारखंड टॉपर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा NEET-UG 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है. राजस्थान के महेश कुमार ने 99.999 पर्सेंटाइल स्कोर कर पूरे भारत में टॉप किया है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा NEET-UG 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है. राजस्थान के महेश कुमार ने 99.999 पर्सेंटाइल स्कोर कर पूरे भारत में टॉप किया है. यह उपलब्धि उन्होंने कठिन मेहनत और निरंतर अभ्यास से हासिल की, जिससे वे लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गए हैं. जिन्होंने नीट की परीक्षा दी है वे neet.nta.nic.in पर जाकर अरपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.


वहीं झारखंड राज्य से हिमांशु कुमार ने 99.993 पर्सेंटाइल स्कोर करते हुए ऑल इंडिया रैंक 134 हासिल की है. वे इस प्रदर्शन के साथ झारखंड राज्य के टॉपर बने हैं. हिमांशु की इस सफलता ने राज्य में गौरव का माहौल बना दिया है.

ये हैं देश के टॉप 10 टॉपर

Uploaded Image


बता दें कि इस वर्ष कुल 22,76,069 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 22,09,318 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. वहीं 66,751 छात्र अनुपस्थित रहे.


इस बार परीक्षा में भाग लेने वाले कुल छात्रों में 22,73,528 भारतीय छात्र थे, जबकि 741 अभ्यर्थी NRI (अनिवासी भारतीय) श्रेणी से थे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही