Search

 
 
 

NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल, पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने  पाये 715 अंक

सर्वविदित है कि पूर्व में NEET UG 2026 परीक्षा लीक होने जाने के कारण रद्द हो गयी थी. उसके बाद फिर से कराई गयी थी. जानकारी के अनुसार री-नीट परीक्षा में देश-विदेश के लगभग 20 लाख अभ्यर्थी भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे.
 

NewDelhi : NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा गुरुवार को जारी रिजल्ट के अनुसार 11.21 लाख अभ्यर्थी एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष सहित अन्य संबद्ध मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चुने गये हैं. बता दें कि अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. 

 

NTA के अनुसार सफलता पाने वाले अभ्यर्थियों में 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं शामिल हैं. छात्राओं की सफलता दर  पुरुषों से बेहतर रही. परीक्षा में शामिल होने वाली 56.8 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं. छात्रों की सफलता दर 55.1 प्रतिशत रही.

 

सर्वविदित है कि पूर्व में NEET UG 2026 परीक्षा लीक होने जाने के कारण रद्द हो गयी थी. उसके बाद फिर से कराई गयी थी. जानकारी के अनुसार री-नीट परीक्षा में देश-विदेश के लगभग 20 लाख अभ्यर्थी भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे.

 

परिणाम पर नजर डालें तो 138 अभ्यर्थियों ने 720 अंक में से 690 से अधिक अंक हासिल किए हैं. देशभर में 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक पाये. पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने सबसे अधिक 715 अंक पाकर संयुक्त रूप से हासिल कर टॉपर बने.  

 

1,492 अभ्यर्थियों ने 650 या उससे अधिक, 10,160 उम्मीदवारों ने 600 या उससे अधिक   90,780 अभ्यर्थियों ने 500 या उससे अधिक अंक हासिल किये. NTA के अनुसार सफलता पाने वालों ने देश के  सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अभ्यर्थी शामिल हैं.

 

17 राज्यों के टॉपर्स को 700 या उससे अधिक अंक, जबकि 26 राज्यों के टॉपर्स को 690 से अधिक अंक मिले. उत्तर प्रदेश से सर्वाधित 1.7 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सफल हुए.  राज्यवार टॉपर्स में लद्दाख की जिग्मेट यांगचेन लामो (530 अंक), अंडमान-निकोबार के ध्रुव त्रिपाठी (606 अंक) और लक्षद्वीप की फहमीदा अनीस (573 अंक) शामिल हैं. 


 
सामान्य वर्ग से 2.91 लाख अभ्यर्थी, OBC-NCL से  5.12 लाख, SC से 1.59 लाख, ST से 63,716, EWS से 95,026, PwBD से 3,666 और PwD से  303 अभ्यर्थी सफल रहे.परीक्षा 13 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में ली गयी थी.


  
अहम बात यह है कि NTA ने अभ्यर्थियों को फर्जी कॉल, मैसेज और सीट दिलाने के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह दी है. NTA ने कहा है कि वह किसी भी अभ्यर्थी से पैसे या व्यक्तिगत जानकारी देने को नहीं कहती.


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही