NewDelhi : कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के सदस्यों ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के कार्यालय में घुसकर नारेबाजी की. एनटीए इन दिनों राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विवाद में घिरी है. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के सदस्यों ने यहां ओखला में एजेंसी के कार्यालय में घुसकर एनटीए को बंद करो के नारे लगाये. घटना के बारे में एनटीए के अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.
आज @IYC">https://twitter.com/IYC?ref_src=twsrc%5Etfw">@IYC
">https://t.co/lp2vgFG66r">pic.twitter.com/lp2vgFG66r
के हजारों साथी NEET पेपर लीक और उससे जुड़ी धांधली का विरोध कर रहे थे। लेकिन देश के लाखों युवाओं का भविष्य तबाह करने वाली तानाशाह मोदी सरकार से यह बर्दाश्त न हुआ। हमारी आवाज को दबाने के लिए मोदी सरकार के इशारे पर यूथ कांग्रेस के साथियों पर लाठियां बरसाईं गईं और बर्बरता… pic.twitter.com/lp2vgFG66r
— Congress (@INCIndia) June">https://twitter.com/INCIndia/status/1806287363380859192?ref_src=twsrc%5Etfw">June
27, 2024
Leave a Comment