Search

 
 
 

NEET-UG परीक्षा,राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मीटिंग, प्रश्नपत्रों के ट्रांसपोर्टेशन में ली जायेगी वायुसेना की मदद !

सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार आगामी 21 जून को होने वाली NEET-UG के री एग्जाम को पूरी तरह फुलप्रूफ बनाने की कवायद में जुट गयी है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार NEET-UG प्रश्नपत्रों को सुरक्षित और बिना किसी गड़बड़ी के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) के विमानों का इस्तेमाल करने के विकल्प पर गंभीरता से मंथन किया जा रहा है.
 

NewDelhi : नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक को लेकर रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में कल हाई-लेवल मीटिंग हुई. मीटिंग में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए.

 

खबर है कि बैठक में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह और शिक्षा मंत्रालय के कई आला अफसरों ने भी शिरकत की. कल गुरुवार को हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में ट्रांसपोर्टेशन सहित पूरी परीक्षा प्रणाली को  फुलप्रूफ बनाने पर जोर दिया गया.

 

सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार आगामी 21 जून को होने वाली NEET-UG के री एग्जाम को पूरी तरह फुलप्रूफ बनाने की कवायद में जुट गयी है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार NEET-UG प्रश्नपत्रों को सुरक्षित और बिना किसी गड़बड़ी के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) के विमानों का इस्तेमाल करने के विकल्प पर गंभीरता से मंथन किया जा रहा है.  

 

बैठक में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात पर मंथन किया कि क्या 21 जून की परीक्षा के प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए वायुसेना के विमानों की मदद ली जाये? सूत्रों की मानें तो  इस विकल्प पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है. पूरे प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखा जायेगा. वही इस पर मंजूरी दे सकते हैं.

 

सूत्रों का कहना है कि  प्रधानमंत्री मोदी व्यक्तिगत रूप से 21 जून को होने वाले री-टेस्ट की तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. बता दें कि एनटीए  द्वारा तीन मई को देश के 551 शहरों और 14 विदेशी केंद्रों पर NEET-UG की परीक्षा आयोजित की गयी थी,

 

इस परीक्षा के लिए लगभग 23 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. मामला तब बिगड़ गया जब परीक्षा के चार दिन बाद 7 मई की एनटीए को परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और अनियमिताओं की जानकारी मिली. इसके बाद 12 मई को एनटीए ने नीट-यूजी परीक्षा रद्द  करते हुए 21 जून को री-एग्जामिनेशन की तिथि तय की. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही