Search

 
 
 

रविवार को नीट यूजी परीक्षा, रिम्स हॉस्टल में छात्रों की अटेंडेंस अनिवार्य

देश भर में रविवार को नीट यूजी की परीक्षा आयोजित होने जा रही है. पिछले वर्षों में पेपर लीक की घटनाओं को देखते हुए नेशनल मेडिकल कमिशन ने इस बार सख्त दिशा-निर्देश जारी किये हैं.
 

Ranchi : देश भर में रविवार को नीट यूजी की परीक्षा आयोजित होने जा रही है. पिछले वर्षों में पेपर लीक की घटनाओं को देखते हुए नेशनल मेडिकल कमिशन ने इस बार सख्त दिशा-निर्देश जारी किये हैं.

 

इसी क्रम में रिम्स के डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने एक नोटिस जारी कर हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्रों के लिए उपस्थिति अनिवार्य कर दी है.

 

नोटिस के अनुसार डीन एकेडमिक और नेशनल मेडिकल कमिशन के निर्देश पर छात्रों को रविवार सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.

 

नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि अगर कोई छात्र अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके खिलाफ एनएमसी के नियमों के तहत कार्रवाई की जायेगी.

 

इस आदेश के बाद रिम्स के डॉक्टरों और छात्रों में नाराजगी देखी जा रही है. कई डॉक्टरों का कहना है कि किसी एक छात्र की गलती के कारण पूरे हॉस्टल के छात्रों को इस तरह बाध्य करना सही नहीं है.

 

उनका कहना है कि यह फैसला छात्रों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही