Search

 
 
 

नीट-यूजी पेपर लीक विवाद, कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, इस्तीफा मांगा

 
  Ranchi :  कांग्रेस ने रविवार को नीट-यूजी-2024 परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ अल्बर्ट एक्का चौक, रांची में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया. कार्यक्रम का आयोजन रांची जिला और महानगर कांग्रेस ने किया. कार्यक्रम में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई. कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चुप्पी तोड़ें. अविलंब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की की गयी.

 परीक्षा सिस्टम को भाजपा ने हाईजैक रखा है : ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी डायरेक्टर को हटाकर एनडीए सरकार मामले को लीपापोती करने में लगी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए.देश में पिछले पांच सालों में 43 भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक हुए है. भारत जैसे युवा देश में केन्द्र की एनडीए सरकार युवाओं के भविष्य को अधंकारमय बनाने पर तुली हुई है. करोड़ों होनहार मेहनतकश छात्रों के साथ खिलवाड करना घोर नाइंसाफी है.

प्रधानमंत्री मोदी पेपर लीक पर कुछ नहीं बोलते  

उन्होंने कहा कि पेपर लीक का सबसे बड़ा कारण यह है कि भाजपा ने पूरे सिस्टम को अपनी गिरफ्त में कर रखा है. इसलिए इसके तार भाजपा शासित राज्यों से जुडे हुए हैं. जब तक सिस्टम दुरूस्त नहीं होगा पेपर लीक चलता रहेगा. लेकिन कांग्रेस पार्टी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी. पेपर लीक मामले में देश के शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान को जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए अविलंब इस्तीफा देना चाहिए और नीट की परीक्षा रद्द करनी चाहिए. कहा कि प्रधानमंत्री मोदी परीक्षा पर चर्चा करते रहते हैं, पर पेपर लीक पर कुछ नहीं बोलते हैं. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश किरण महतो, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ने किया. इस मौके पर अमूल्य नीरज खलखो, अमरेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, सोनाल शांति, बेलस तिर्की, शहबाज खान, जितेन्द्र त्रिवेदी, गौरव सिंह, विक्की ठाकुर, सदाब खान, साकेत कुमार, मोहित राज, विपुल सिंह, सोनू तुषार, समीर, रोहित पांडे, अमन, अब्दुल रहमान, अजय सिंह विनोद सिंह, एनुल हक, मदन मिश्रा, वसीम अकरम, खगेन्द्र महतो, सरदार उरांव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही