Search

 
 
 

NEET UG  री एग्जाम 21 जून को, अगले साल से परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड और ऑनलाइन होगी : धर्मेंद्र प्रधान

NEET स्नातक परीक्षा शुल्क वापस  होगा. रीएग्जाम के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा. री- एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्र अपनी पसंद का शहर चुन पायेंगे. इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया जायेगा. साथ ही ओएमआर शीट में छात्रों को विवरण भरने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे.
 

New Delhi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक होने और उसके बाद परीक्षा रद्द होने को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस कर कई जानकारियां दी हैं.  

 NTA के अनुसार NEET UG 2026 परीक्षा अब इसी साल 21 जून को ली जायेगी. NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार की मंजूरी मिलने के बाद हमने दोबारा परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया है.

 

NTA ने  छात्रों सहित अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तो सिर्फ NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें. 

 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी  कि पेपर लीक की घटना को देखते हुए अगले साल से NEET परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड और ऑनलाइन होगी.

 

बताया कि ओएमआर शीट के स्थान पर छात्र कंप्यूटर पर परीक्षा देंगे,  इससे पारदर्शिता बनी रहेगी.  इस क्रम में धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि NTA ने NEET UG परीक्षा की नयी तिथि  घोषित कर दी है. 21 जून को पुनर्परीक्षा होगी. 14 जून को एडमिट कार्ड जारी कर दिये जायेंगे.

 

धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट किया कि अनियमितताओं के प्रति सरकार की नीति ज़ीरो टॉलरेंस वाली है. बताया कि परीक्षा माफियाओं के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई जारी है. कहा कि रद्द NEET परीक्षा होने के पर NTA ने दो निर्णय लिये है.

 

NEET स्नातक परीक्षा शुल्क वापस  होगा. रीएग्जाम के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को री- एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्र अपनी पसंद का शहर चुन पायेंगे.

 

इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया जायेगा. साथ ही ओएमआर शीट में छात्रों को विवरण भरने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही