Search

 
 
 

सदानों की उपेक्षा भाजपा को पड़ी भारी : राजेंद्र प्रसाद

 
Ranchi: मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने विधानसभा चुनाव के परिणाम पर कहा कि मूलवासी सदान भाजपा के मूल वोटर हैं, जो 65 फीसदी हैं. इसमें बड़ी आबादी 55 फीसदी ओबीसी की है. किंतु सदानों के प्रति भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने उदासीनता दिखाई और भाजपा ने कोई तरजीह नहीं दी. उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण, नियोजन नीति, व सदान आयोग जैसे मुद्दों पर भाजपा ने कोई स्टैंड नहीं लिया. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि भाजपा नेतृत्वविहीन होकर चुनाव लड़ रही थी. प्रसाद ने कहा कि रघुवर दास के पांच साल में हुए स्वर्णिम विकास का भाजपा नेताओं ने कोई जिक्र नहीं किया. जबकि जिक्र होना चाहिए था. जिससे भाजपा को लाभ मिलता. प्रसाद ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क निर्माण के क्षेत्र में भी अद्भुत विकास के कार्य हुए थे. राजेंद्र प्रसाद ने इंडिया गठबंधन को बधाई दिया. उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनने वाली सरकार अब झारखंडियों की उम्मीद पर खरी उतरे. प्रसाद ने हेमंत सोरेन से स्थानीय नीति, नियोजन नीति, ओबीसी आरक्षण और सदान आयोग का गठन करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें - झार">https://lagatar.in/jharkhand-election-result-hemantkalpana-soren-won-by-8-thousand-votes/">झार

चुनाव परिणाम: हेमंत,कल्पना,जयराम,सुदिव्य,स्टीफन,शशि भूषण मेहता जीते,जानें कौन कहां से जीता
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही