Search

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त

डीसी ने बरवाडीह के कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण Barwadih, Latehar:  जिला निवार्चन पदाधकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह ने कहा कि निवार्चन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उपायुक्त शुक्रवार को बरवाडीह प्रखंड के मतदान केंद्र व कलस्टरों का निरीक्षण करने के दौरान उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और इसे सफल बनाने में सामूहिक सहयोग आवश्यक है. उपायुक्त ने अपने निरीक्षण के दौरान कलस्टर में सेक्टर दंडाधिकारी व मतदान कर्मियों के आवासन को लेकर की गई व्यवस्था का जायजा लिया. केंद्र पर पेयजल व शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था की जांच की और केंद्र परिसर की साफ–सफाई का कराने का निर्देश दिया. कहा कि कहा कि मतदान कर्मियों की सुविधा में किसी प्रकार की कमी नहीं होना चाहिए. उन्होंने जरूरत अनुसार सुरक्षा बलों को प्रतिनियुक्त करने एवं क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया. आम लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने को लेकर प्रेरित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-instructions-to-political-parties-to-follow-code-of-conduct/">हजारीबाग

: राजनीतिक दलों से आचार संहिता का पालन करने का निर्देश

टीम भावना से करें काम : गरिमा सिंह

उपायुक्त ने गठित विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारी व कर्मियों टीम भावना के साथ निर्भीक होकर काम करने की बात कही. उन्होंने आम लोगों को आसन्न लोकसभा चुनाव में मतदान करने हेतु शपथ दिलायी. मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, निदेशक डीआरडीए प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, जिला भू- अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, बरवाडीह बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, सीओ संतोष कुमार शुक्ला, एसडीपीओ वेंकेटेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक सह बरवाडीह थाना प्रभारी ललित मीणा आदि मौजूद थे. इससे पहले कुटमू ग्राम में जेएसएलपीएस की सदस्यों ने उपायुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-108-cattle-rescued-8-smugglers-arrested/">पलामू

: 108 मवेशियों को छुड़ाया गया, 8 तस्कर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp