Search

 
 
 

चुनाव कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : गरिमा सिंह

 
डीसी गरिमा सिंह ने विभिन्न कोषांगों के कार्यों की समीक्षा की Latehar: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों से कोषांग के द्वारा की जा रही तैयारियों की अद्यतन जानकारी ली. डीसी ने कहा कि कोषांग के संबंधित पदाधिकारी निर्वाचन कार्यों की गंभीरता को समझते हुए भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य करेंगे. इसमें जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में परियोजना निदेशक प्रवीण कुमार गागराई, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रामा रविदास, निदेशक डीआरडीए प्रभात रंजन चौधरी, एसडीओ, कौशल कुमार, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह , जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की समेत कई पुलिस पदाधिकारी, कोषांगों के नोडल पदाधिकारी और विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-चुनाव">https://lagatar.in/follow-the-guidelines-of-election-commission-nancy-sahay/">चुनाव

आयोग के गाइडलाइन का करें पालन : नैंसी सहाय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही