Search

चुनाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त

डीसी ने कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिया दिशा निर्देश Latehar:  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की एक बैठक समाहरणालय सभागार में हुई. बैठक में उपायुक्त ने आसन्न लोक सभा निर्वाचन के तहत सभी चुनावी प्रक्रियाओं को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर संपन्न कराने की बात कही. उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेवारीपूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया और कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी. समीक्षा बैठक में ईवीएम डिस्पैच सेन्टर, ईवीएम की कमिशिनिंग गुणवत्तापूर्ण, वाहनों की उपलब्धता, मतदान केन्द्रवार रूट चार्ट व मैप, ईवीएम की सुरक्षा एवं तैयारी, कम्युनिकेशन प्लान, मूवमेंट प्लान, ट्रेनिंग एवं अवेयरनेस, बूथों पर पेयजल एवं शौचालय निर्माण की अद्यतन कार्य प्रगति व मतदान कर्मियों की रहने की सुविधा से जुड़े पहलुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. बैठक में उन्होंने स्वीप कोषांग व एमसीएमसी कोषांग की गतिविधि की जानकारी ली गयी. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-deo-congratulated-successful-students-and-teachers/">लातेहार

: डीईओ ने सफल छात्रों व शिक्षकों को दी बधाई

न्यूज-विज्ञापन पर नजर रखने का निर्देश

जिले में संचालित न्यूज चैनलों, अखबार में छपी खबरों और अन्य विज्ञापनों पर विशेष नजर रखने का कार्य करने का निर्देश दिया गया. बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गागराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, निदेशक डीआरडीए प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन तथा गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी श्रेयांश आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-manish-jaiswal-lathicharged-niece-muslim-community-served-ram-devotees/">हजारीबाग

: मनीष जायसवाल ने भांजी लाठियां, मुस्लिम समुदाय ने रामभक्तों की सेवा की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//