Search

लापरवाही: अंतिम संस्कार के लिए PPE किट पहनाकर दिए जा रहे शव, खत्म हुआ बॉडी पैक करने वाला बैग

Ranchi : कोरोना ने इंसान को इंसान से दूर कर दिया है. कई लोग अपने खून के रिश्ते-परिजनों की मौत के बाद शवों को हाथ लगाने से कतरा रहे हैं. कई ऐसी घटनाएं हैं, जहां कोरोना के संक्रमित व्यक्ति के शव को उनके अपने ही छोड़ कर भाग जा रहे हैं. कोरोना के भय ने जहां मानवीय संवेदना को झकझोर कर रख दिया है, वहीं रिम्स प्रबंधन की उदासीनता मानवीय संवेदनाओं को और कुरेदने का काम कर रहा है. दरसअल बॉडी पैकिंग बैग के खत्म हो जाने के कारण रिम्स के कर्मचारियों ने शव को पीपीई किट पहना परिजनों को सौंप दिया.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/PPE.jpg"

alt="" class="wp-image-64343" />

खत्म हो गया था बॉडी कैरी बैग

वहीं रिम्स के ट्रॉमा सेंटर स्थित मोर्चरी में शव को पैक करने वाले कर्मचारियों ने कहा कि बॉडी कैरी करने वाला बैग खत्म हो गया है. ऐसी परिस्थिति में परिजन जल्दी डेड बॉडी देने की मांग कर रहे थे. बैग नहीं होने के कारण पीपीई किट में शव को पैक कर देना हमारी मजबूरी है. हालांकि डेड बॉडी को पीपीई किट पहनाने में कर्मचारियों के पसीने भी छूट गए. मृतक पालामू जिले का रहने वाला था.

सवाल: आखिर ऐसी परिस्थिति क्यों आई सामने

सवाल सबसे अहम है कि कोरोना महामारी के इस दौर में राज्य सरकार लगातार करोड़ों रुपए का बजट खर्च कर रही है. बावजूद इसके आखिर क्या कारण रहा कि डेड बॉडी को पीपीई किट पहना कर अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//