Search

 
 
 

जल्द निपटा लें फंड ट्रांसफर का काम, 23 मई को 14 घंटे बंद रहेगी NEFT की सुविधा

 

LagatarDesk : कोरोना काल में लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं. फंड ट्रांसफर करने के लिए NEFT,">https://www.paisabazaar.com/banking/what-is-neft/#:~:text=National%20Electronic%20Fund%20Transfer%20(NEFT,popular%20ways%20of%20transferring%20funds.">NEFT,

IMPS और RTGS का अधिक इस्तेमाल हो रहा है. अगर आपका भी फंड ट्रांसफर या आरटीजीएस का काम है, तो उसे 22 मई से पहले पूरा कर लें. क्योंकि 23 मई की रात से नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सिस्टम (NEFT) की सुविधा बंद रहेगी. यह सुविधा 14 घंटे तक बाधित रहेगी. यानी 23 मई की रात 12 बजे से सुबह 2 बजे तक आप NEFT का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे.

RBI ने ट्वीट करके दी जानकारी

RBI ने ट्वीट करके बताया कि 22 मई को बैंकों में कामकाज खत्म होने के बाद टेक्निकल अपग्रेडेशन का काम चलेगा. इसके कारण 23 मई को NEFT रात 12 बजे से लेकर सुबह 2 बजे तक काम नहीं करेगा. लेकिन RTGS सर्विस पूरी तरह से काम करती रहेगी

क्या है NEFT

नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सिस्टम (NEFT) फंड ट्रांसफर करने की एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में आसानी से पैसे ट्रांसफर हो सकता है.  NEFT के माध्यम से तुरंत पैसा ट्रांसफर हो जाता है. इसके लिए बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नही हैं. इसकी मदद से कम से कम 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं. वहीं इसके लिए कोई न्यूनतम सीमा नहीं है.

इस सर्विस का कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर आपको 23 मई को फंड ट्रांसफर का कोई जरूरी काम हो, तो आप IMPS और RTGS सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये दोनों सर्विस रविवार को चालू रहेगी.

क्या है IMPS

IMPS यानी इमीडियेट मोबाइल पेमेंट सर्विस होती है. IMPS के जरिए आप किसी भी किसी भी अकाउंट में फंड ट्रांसफर कर सकते हैं. यह सुविधा 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध है. इसके जरिए आप कम से कम 2 लाख ट्रांसफर खर सकते हैं.

क्या है RTGS

Real Time Gross Settlement (RTGS) फंड ट्रांसफर करने की एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में आसानी से पैसे ट्रांसफर हो सकता है. आरटीजीएस के माध्यम से पैसा तुरंत ट्रांसफर हो जाता है. हालांकि आरटीजीएस में फंड ट्रांसफर करने की एक लिमिट होती है. RTGS के माध्यम से आप कम से कम दो लाख रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही