Search

 
 
 

राष्ट्रीय कैरम के लिए जामताड़ा की नेहा भारती का चयन

 
Jamtara : ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के तत्वावधान में 25 से 28 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित 26 वीं फेडरेशन कप कैरम प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में जामताड़ा जिले से नेहा भारती का चयन हुआ. यह जानकारी देते हुए स्टेट कैरम एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सक्रिय सदस्य दीपक दुबे ने बताया कि नेहा भारती का राष्ट्रीय कैरम प्रतियोगिता के लिए 5 बार चयन होना जामताड़ा जिले के लिए गर्व का विषय है. वह लगातार अपने खेल को लेकर बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. इसीलिए झारखंड टीम में उन्हें जगह दी गई है. कहा कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह बेहतर प्रदर्शन करेंगी.  जामताड़ा जिले से कैरम के क्वालिफाइड सूरज कुमार पासवान भी झारखंड से इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे. बधाई देने के लिए जामताड़ा जिला कैरम संघ के अध्यक्ष डॉ. अजमेर अलि , सचिव अरुप कुमा मित्रा समेत अन्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : ज्ञान">https://lagatar.in/exhibition-on-christmas-at-gyan-sindhu-academy-nirsa/">ज्ञान

सिंधु एकाडमी निरसा में क्रिसमस पर प्रदर्शनी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही