Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : नेहरू युवा केंद्र ने वसुधैव कुटुंबकम थीम पर किया युवा सदन का आयोजन

Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय में नेहरु युवा केंद्र ने युवा सदन का आयोजन किया. युवा सदन वसुधैव कुटुम्बकम थीम पर आधारित थी. 2 मार्च को राजधानी रांची में जी 20 की बैठक है. जी 20 की बैठक को लेकर ये आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों ने पर्यावरण पर अपनी चिंता जतायी. अतिथियों ने युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए सतर्क रहने की बात कही. इसे भी पढ़ें -अंबा">https://lagatar.in/outrage-over-the-murder-of-amba-prasads-mla-representative-bitka-bauri-villagers-and-congressmen-blocked-the-road/">अंबा

प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी की हत्या से आक्रोश, ग्रामीणों व कांग्रेसियों ने की सड़क जाम

तीन भाग में बांटा गया था कार्यक्रम

युवा सदन के कार्यक्रम को तीन भागों में बांटा गया था. कार्यक्रम के पहले भाग में जी 20 के प्रारुप को तैयार किया गया था. 20 युवाओं को जी 20 के 20 देशों का प्रतिनिधि बनाया गया था. दूसरे भाग में वाई 20 का प्रारुप बनाया गया था. जिसका नाम आस-पड़ोस युवा संसद दिया गया था. इसमें युवाओं ने अपने आस-पास की समस्याओं को रखा. तीसरे भाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. युवा सदन में भाजपा के महामंत्री कर्मवीर सिंह, रांची विधायक सीपी सिंह, सरला बिरला विश्वविद्यालय के सीईओ प्रदीप वर्मा, सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गोपाल पाठक,एनएसएस के डॉ. ब्रजेश पाठक,नेहरु युवा केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. एसपी सिंह, भारद्वाज शुक्ला और गौरव अग्रवाल शामिल रहे. इसे भी पढ़ें - चार">https://lagatar.in/recovery-of-five-lakhs-in-four-hours-of-traffic-check-there-was-panic-among-the-rule-breakers/">चार

घंटे की ट्रैफिक जांच में पांच लाख की वसूली, रूल तोड़नेवालों में मची खलबली
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही