Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस राज में उपेक्षित तिलैया डैम स्थित नेहरू की प्रतिमा, पर्यटक निराश

Advertisement
Advertisement
 Koderma : झारखण्ड की राजधानी रांची से करीब 160 किमी दूर कोडरमा जिले का तिलैया डैम है. डैम के ठीक बीच में एक नेहरू टापू है, जिसे नेहरू पार्क के नाम से भी जाना जाता है. जिसके बीचों-बीच भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा लगी है. जिसकी स्थिति काफ़ी दयनीय है.टापू में लगी प्रतिमा की दुर्दशा भी किसी से छिपी नहीं है.यह हालत तब है जब झारखंड की सत्ता में कांग्रेस पार्टी बैठी है. बता दें कि कोडरमा डैम का उद्घाटन स्वयं प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1953 में किया था.उसी समय बांध के बीच स्थित एक टापू पर नेहरू पार्क बनाया गया था. बाद में पार्क में पंडित जवाहरलाल की प्रतिमा लगायी गयी, लेकिन आज उस प्रतिमा की दुर्दशा देख यहां आने वाले पर्यटक भी निराश हो जाते हैं. प्रतिमा के कुछ हिस्से खंडित हो चुके हैं. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-former-chief-minister-and-bjp-mlas-watched-the-kashmir-files/">धनबाद

: पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायकों ने देखी ‘द कश्मीर फाइल्स’
लगातार मीडिया संवाददाता ने आसपास के लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि डैम प्रशासन और राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा प्रतिमा की देखरेख करना बंद कर दी गई है.आपको जानकर आश्चर्य होगा कि झारखंड के जेएमएम सरकार में कांग्रेस मुख्य सहयोगी दल है.अभी कांग्रेस कोटे से चार मंत्री हेमंत कैबिनेट में हैं, लेकिन फिर भी भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा की देखरेख नहीं की जा रही है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही