Search

 
 
 

सिमडेगा के ढोम्बा बारी में न बिजली न सड़क, श्रमिकों ने सुनायी अपनी पीड़ा

 
Ranchi : सिमडेगा के केरसई प्रखंड की टैंसेर पूर्वी पंचायत के ढोम्बा बारी के मजदूरों की समस्याओं को लेकर झारखंड प्रदेश मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को बैठक की. मजदूरों ने बताया कि राज्य गठन के बाद भी गांव में बिजली नहीं पहुंची हैं. गांव में सड़क भी नहीं है. खेतों की पगडंडी से होते हुए शहर जाना पड़ता है. सांसद और जनप्रतिनिधियों को गांव की समस्या के बारे में जानकारी दी गयी, लेकिन सभी ने सिर्फ आश्वासन ही दिया है. पंचायत में पीने के पानी की समस्या है. प्यास बुझाने के लिए खेत के कुआं से पानी लाना पड़ता है. जंगली इलाका होने के कारण गांव में हाथियों का झुंड पहुंच जाता हैं. भगवान भरोसे जीवन बीत रहा है. अध्यक्ष ने कहा कि समस्याओं को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे. मौके पर सरिता देवी, अनिता देवी, विरंजन बा, इसीदोर केरकेट्टा, रामेश्वर उरांव, सरोज देवी, पौलुस लकड़ा, विजय केरकेट्टा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें –हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-peoples-representatives-came-into-action-after-death-from-cold-reached-the-house-of-the-deceased-to-give-blankets-and-grains/">हजारीबाग

: ठंड से मौत के बाद हरकत में आए जनप्रतिनिधि, कंबल-अनाज देने पहुंचे मृतक के घर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही