Vinit Abha Upadhyay Ranchi : राजधानी रांची में बीते 48 घंटे में हुई तीन बड़ी आपराधिक घटनाओं ने जिले की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. बढ़ती आपराधिक घटनाओ को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि शहर में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और अब लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. गुरुवार की शाम एक नेता को अपराधियों ने गोली मार दी थी. वहीं शुक्रवार को दिनदहाड़े वकील की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी. अभी तक रांची पुलिस इन दोनों घटनाओं का खुलासा भी नहीं कर पायी थी कि अपराधियों ने स्पेशल ब्रांच के एक दरोगा को ही अपनी गोली का निशाना बना दिया.
पिछले कुछ दिनों में हुई आपराधिक घटनाएं
- 23 मार्च : रांची में खरीददारी कर रहे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
- 27 मई : रांची के बार में सरेआम डीजे की गोली मारकर हत्या.
- 07 जुलाई : धुर्वा में पूर्व पार्षद की गोली मार कर हत्या.
- 14 जुलाई : रांची के मोरहाबादी में फास्ट फूड खाने के बाद पैसा नहीं दिया तो होटल कर्मी ने गला काटकर हत्या कर दी.
- 19 जुलाई : रांची के हरमू में एक बैंक कर्मी की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गयी.
- 1 अगस्त : कांके रोड में राजेश मुंडा नाम के युवक को मारी गोली
- 2 अगस्त : रांची में अधिवक्ता की चाकू मारकर हत्या.
- 3 अगस्त : स्पेशल ब्रांच के दरोगा की गोली मारकर हत्या
Leave a Comment