Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में न NRC लागू होगा न UCC, यहां CNT व SPT रहेगाः सीएम

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन रविवार को गढ़वा में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यहां न यूसीसी लागू होगा न एनआरसी होगा. यहां सिर्फ सीएनटी एसपीटी होगा. ये लोग घर परिवार को तोड़ने में लगे हैं. ये विषैला जहर उगलते हैं. उनके आगे विषधर भी असफल है. इन लोगों से बच के रहना है. 5 वर्ष के दौरान हमलोगों ने कितनी चुनौतियों का सामना किया, यह आप सभी ने देखा है. सीएम ने कहा कि जुमलाबाज भाजपा के लोग यहां आने वाले हैं. ये लोग यहां का बेटा, आदिवासी-मूलवासी को हटाना चाहते हैं. जब हमलोग आपके लिए काम करना यहां शुरू किये. सरकार गठन के बाद तो इन लोगों ने झूठे आरोप में मुझे जेल में डाल दिया. इन्हें यहां के आदिवासी-मूलवासी दलित, पिछड़ों से कोई मतलब नहीं है. उन्हें यहां से मतलब है तो यहां के खनिज संपदा से और झारखंड के खनिज संपदा का 1 लाख 36000 करोड़ हमारा बकाया ये नहीं दे रहे हैं.

भाजपा सूखता हुआ पेड़

सीएम ने बताया यहां कि माता बहनों के सम्मान में हम आर्थिक सहयोग कर रहे हैं. आने वाले 5 वर्ष में हर घर में एक लाख रुपये पहुंचने का काम करेंगे. हमलोगों ने कानून बना दिया है कि जिनके खाते में ₹1000 जा रहा है वह 2500 रुपया हो जाएगा. इन्हें अगर मौका मिल गया तो यह आपके शरीर से कतरा कतरा खून निकाल लेंगे. 5 वर्ष से ये सत्ता से बेदखल हैं. आज भारतीय जनता पार्टी का पेड़ सूखता जा रहा है. आने वाले समय में फिर 5 साल तक इन्हें बाहर करेंगे और इन्हें जड़ से उखाड़ देंगे.

गड़बड़ी करने वाले जेल जाएंगे

सोरेन ने कहा ये लोग कहते हैं कि जेपीएससी और सीजेएल परीक्षा के जरिए हुई नियुक्ति का सीबीआई से जांच करेंगे. हमने सीजीएल परीक्षा की पूरी जांच कर ली है. लोग चिन्हित हो चुके हैं, जिन्होंने गड़बड़ी करने की कोशिश की, गड़बड़ी तो कर नहीं पाए. लेकिन पकड़े जा चुके हैं. चुनाव समाप्त होते ही वे सभी जेल जाएंगे.

डर से चुनाव पहले कराया

हेमंत सोरेन ने कहा इनलोगों ने हमारे कार्यकाल को पूर्ण नहीं होने दिया. एक माह का हमारा कार्यकाल बचा हुआ था. इन्होंने एक माह पूर्व चुनाव करा दिया, इन्हें पता था कि एक अगर माह मैं और यहां के लोगों के कार्य कर दिया तो इनकी पूरी तरह से भद्द पिट जाएगी.

दो चरण में चुनाव क्यों, पांच चरण में क्यों नहीं

हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृहमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इनके गृह मंत्री ने कहा है कि नक्सलवाद खत्म कर देंगे. हम पूछना चाहते हैं तो अगर नक्सलवाद खत्म नहीं हुआ तो जो पांच चरण में होने वाले चुनाव को दो चरण में कैसे करा रहें हैं. इससे साफ संकेत है कि इस राज्य में नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो चुका है. आने वाला समय बताएगा झूठ क्या है और सच क्या?

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को क्यों शरण दे रखा है

हेमंत सोरेन ने कहा ये लोग बांग्लादेशी घुसपैठ की बात करते हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि देश के प्रधानमंत्री जी जब वे शपथ ग्रहण कर रहे थे तो संविधान किताब पर माता में ठोक रहे थे. आप बोल रहे थे कि देश संविधान से चलेगा. कायदे कानून से चलेगा. हर वर्ग, हर समाज को हक अधिकार मिलेगा. मैं यह जानना चाहता हूं कि बांग्लादेश के साथ अंदर ही अंदर कोई समझौता है क्या? आज बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री का अपने यहां प्लेन से क्यों उतरने दिया? उसे किस आधार पर शरण दे रखा है? यह बताइए झारखंड में बिजली उत्पादन होता है और बांग्लादेश में सप्लाई करते हैं और बांग्लादेशी घुसपैठ की बात करते हैं. झारखंड की बिजली बांग्लादेश को जाती है. बदले में झारखंड को को धुंआ मिलता है और आरोप भी झारखंड पर लगाते हैं? यह खुद बोलते हैं बांग्लादेशी घुसपैठ इनके राज्य से होती है और आरोप झारखंड पर लगाते हैं. भाजपा वाले बहरूपिया लोग हैं. बांग्लादेश की सीमा का सुरक्षा किसके जिम्मे है. भारत सरकार के जिम्मे है. इसमें राज्य सरकार का कोई रोल नहीं. बांग्लादेश से घुसपैठ करने वाले आपके साथी राज्यों से घुसकर आता है. वहां क्यों नहीं रोकते हैं घुसपैठिये को.

केंद्र सरकार ने पेंशन रोका, हमने दिया

हेमंत सोरेन ने कहा मंईयां सम्मान योजना क्या मुसलमान के लिए है, हिंदुओं के लिए है, सिखों के लिए, ईसाइयों के लिए है. नहीं यह योजना सभी के लिए है. यह देश का पहला राज्य है जो देश जो कर्मचारी को बुढ़ापे की लाठी पेंशन देने का काम कर रही है. ये लोग सबके बुढ़ापे लाठी छीन लेता है. ये लोग कहते हैं कि झारखंड सरकार पेंशन नहीं दे रही है. जबकि केंद्र सरकार से मिलने वाला पैसा तुम लोगों ने रोक रखा है. झारखंड के हिस्से का पैसा राज्य सरकार ने ना रोका है न कभी रोकेगी. इसे भी पढ़ें - केदारनाथ">https://lagatar.in/kedarnath-dham-doors-closed-for-six-months-babas-palanquin-leaves-for-omkareshwar-temple-ukhimath/">केदारनाथ

धाम के कपाट छह माह के लिए बंद, बाबा की डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही