Ramgarh News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सुबह नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर अपनी दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में श्राद्ध कर्म से जुड़ी पारंपरिक रस्म निभाई. इस दौरान उन्होंने स्थानीय परंपरा और रीति-रिवाजों के अनुरूप दिवंगत माता की स्मृति में दातून-पानी और भोजन अर्पित करने की रस्म पूरी की.
स्थानीय परंपरा के अनुसार, दिवंगत व्यक्ति की स्मृति में यह संस्कार सुबह और शाम दोनों समय किया जाता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने परिवारजनों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए इस पारिवारिक रस्म को श्रद्धापूर्वक निभाया.

सीएम हेमंत ने मां की तस्वीर को धूप-दीप दिखाया
इसके साथ ही हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन की तस्वीर में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और धूप-दीप दिखाया. इस पारिवारिक संस्कार में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल रहे.

पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी