Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेपाल : काठमांडू जा रही भारतीय बस नदी में गिरी, 40 यात्री सवार थे, 14 शव बरामद

Kathmandu : नेपाल में एक बड़ा हादसा हुआ है. तनहुं जिले के अबुखैरेनी क्षेत्र में एक भारतीय यात्री बस मार्स्यांगदी नदी में गिर गर जाने की खबर है. नेपाल पुलिस ने इस घटना की पुष्टि कर दी है. जिला पुलिस कार्यालय तनहुं के डीएसपी दीपकुमार राय ने जो बताया, उसके अनुलार यूपी की एफटी 7623 नंबर वाली बस नदी में गिर गयी.

16 घायल यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया 

जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है. अब तक 14 शव बरामद किये जा चुके हैं. 16 घायल यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है. बस में पोखरा के मझेरी रिजॉर्ट में ठहरे भारतीय यात्री सवार थे, बस काठमांडू जा रही थी. रिपोर्ट के अनुसार, बस के नदी में गिरने के कारणों की जांच की जा रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही