Search

ईडी के समक्ष भांजे अलीशाह का कबूलनामा, दाऊद इब्राहिम हर माह परिवार को भेजता है 10 लाख

Mumbai : कराची में बैठा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम हर माह भारत में अपने परिजनों को 10 लाख रुपये भेजता है. यह अहम खुलासा उसके भांजे अलीशाह पारकर ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष किया है. सूत्रों के अनुसार उसने बताया कि उसका मामा दाऊद पाकिस्तान के कराची में रहता है. हालांकि परिवार का अब उससे कोई संबंध नहीं है. महाराष्ट्र के कैबिनेट मिनिस्टर नवाब मलिक के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच में पूछताछ के क्रम में एक गवाह खालिद उस्मान शेख ने ईडी को चौंकाने वाला जानकारी दी थी. खालिद ने ईडी से कहा था कि उसे दाऊद के छोटे भाई इकबाल कासकर ने बताया था कि दाऊद परिवार के खर्च के लिए हर माह दस लाख रुपये भेजता है. खालिद के अनुसार इकबाल कासकर ने कहा था कि दाऊद अपने किसी आदमी के जरिए पैसे भिजवाता है. कई मौकों पर उसने मुझे यह पैसे दिखाये भी हैं. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-imran-khan-will-take-out-the-biggest-freedom-march-today-warns-the-army-danger-of-civil-war/">पाकिस्तान

: आज सबसे बड़ा आजादी मार्च निकालेंगे इमरान खान, सेना को चेताया, गृहयुद्ध का खतरा

दाऊद के नाम पर प्रॉपर्टी पर कब्जे का कारोबार

कहा गया है कि खालिद उस्मान शेख का भाई इकबाल कासकर का बचपन का दोस्त था. हालांकि उसकी एक गैंगवार में मौत हो गयी थी. वह हसीना पारकर का ड्राइवर और बॉडीगार्ड भी था. उसे लोग नाम सलीम पटेल के नाम से जानते थे. खालिद ने ईडी के समक्ष कबूला कि एक बार सलीम ने बताया था कि वो और हसीना पारकर दाऊद के नाम पर लोगों से हफ्ता वसूली और प्रॉपर्टी पर कब्जा करते थे. ईडी का आरोप है कि सलीम पटेल और हसीना पारकर ने मिलकर गोवावाला कंपाउंड को भी अवैध रूप से कब्जा किया था. जिसे उन्होंने बाद में नवाब मलिक को बेच दिया था. इसे भी पढ़ें : टेरर">https://lagatar.in/yasin-malik-may-be-sentenced-today-in-terror-funding-case-likely-to-get-death-penalty-or-life-imprisonment/">टेरर

फंडिंग केस में यासीन मलिक को आज हो सकती है सजा, मृत्युदंड या उम्रकैद मिलने की संभावना

अनीस इब्राहिम भी पाकिस्तान में है

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर, भांजे अलीशाह पारकर समेत कई अन्य गवाहों ने  ईडी को जानकारी दी है कि दाऊद कराची में रहता है. इकबाल कासकर के अनुसार दाऊद और उसकी पत्नी महजबीन के पांच बच्चे हैं. बेटे का नाम मोइन है. सभी बेटियों की शादी हो चुकी है. बेटे की भी शादी हो चुकी है. जान लें कि इकबाल कासकर को एक्सटॉर्शन और मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है. कासकर के अनुसार 1993 बम धमाकों का आरोपी और दाऊद का दूसरा भाई अनीस इब्राहिम भी पाकिस्तान में है. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/in-karnataka-vhp-bajrang-dal-leaders-who-came-to-worship-claim-to-have-found-a-temple-structure-under-the-mosque-section-144-imposed/">कर्नाटक

में मस्जिद के नीचे मंदिर की संरचना मिलने का दावा, पूजा करने पहुंचे विहिप-बजरंग दल नेता हिरासत में, धारा 144 लागू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//