Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : नेसार अंसारी के परिवार को मिलेगा 5 लाख मुआवजा, हाजत में हुई थी मौत

Shruti Singh Ranchi: रांची के रातू थाना हाजत में नेसारी अंसारी की मौत के बाद अब परिजनों को मुआवजा मिलेगा. मानवाधिकार आयोग के निर्देश के बाद परिजनों को 5 लाख का मुआवजा मिलेगा. गृह विभाग की ओर से इसे लेकर रांची डीसी आदेश जारी किया गया है. आदेश में कहा गया है कि परिजनों को रांची कोषागार से दिया जाएगा. इसके लिए रांची डीसी को अधिकृत किया गया है. राशि का भुगतान चेक या ड्राफ्ट के जरिए नेसार अंसारी के पिता कलीम मियां को किया जाएगा. इसे भी पढ़ें - 100">https://lagatar.in/100-crore-mid-day-meal-scamabsconding-main-accused-sanjay-tiwari-ed-and-ranchi-police-engaged-in-search/">100

करोड़ मिड डे मील घोटाला : फरार हुआ मुख्य आरोपी संजय तिवारी, तलाश में जुटी ED व रांची पुलिस

रातू थाना के हाजत में हुई थी मौत

बता दें कि रांची के रातू थाना हाजत में 23 अगस्त 2019 को नेसार अंसारी (23) की मौत हो गयी थी. नेसार पर चोरी का आरोप था. हाजत में नेसार की मौत मामले की जांच दो स्तर पर शुरू की गयी थी. जिसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की गाइडलाइंस के आधार पर दंडाधिकारी क ओर जांच कर रहे थे. वहीं दूसरी ओर तत्कालीन रांची पुलिस के ग्रामीण एसपी विभागीय पदाधिकारियों की लापरवाही के एंगल से जांच कर रहे थे. गौरतलब है कि नेसार अंसारी ने रातू थाना की हाजत फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. नेसार ने हाजत में कंबल फाड़कर रस्सी बनाकर फांसी लगा ली थी. उसे चोरी के मामले में आरोपी था. नेसार के साथ ही हाजत में अमर नायक बंद था. सुबह के वक्त जब वह बाथरूम गया तो देखा कि वेंटिलेटर के सहारे नेसार ने फांसी लगा ली है. अमर ने शोर मचाना शुरू किया तो मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की. नेसार रातू थाना क्षेत्र के अलकमर कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था. मजदूरी करके अपना परिवार चलाता था. हालांकि वह मूल रूप से चतरा के लावालौंग गांव का रहने वाला था. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/congress-furious-over-pms-supari-comment-sibal-said-modi-ji-tell-us-the-name-we-will-sue-him/">पीएम

की सुपारी वाली टिप्पणी पर कांग्रेस भड़की, सिब्बल ने कहा, मोदी जी हमें नाम बतायें… हम उन पर मुकदमा करेंगे
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही