Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : विभावि के राजनीति विज्ञान विभाग में करियर काउंसिलिंग

Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में गुरुवार को करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया. इसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में बतौर मुख्य वक्ता नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण डॉ. सतीश कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नेट की परीक्षा में कामयाबी के टिप्स दिए. उन्होंने यूजीसी नेट की संपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तरों की जानकारी के साथ-साथ अवधाराणात्मक अध्ययन की भी जरूरत है. इससे पहले काउंसिलिंग की अध्यक्षता करते हुए राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने कहा कि अक्सर विद्यार्थी स्नातकोत्तर के बाद नेट, जेआरएफ और लोक सेवा की तैयारी करते हैं. ऐसे में विद्यार्थियों को काउंसिलिंग की सख्त आवश्यकता है. इससे विद्यार्थी सही तरीके से सही दिशा में तैयारी कर अपनी मंजिल प्राप्त कर पाएंगे. इसे भी पढ़ें :गंभीर">https://lagatar.in/virat-came-into-limelight-after-a-heated-argument-with-gambhir-told-vivian-richards-the-real-boss/">गंभीर

से बहसबाजी के बाद चर्चा में आये विराट ने विवियन रिचर्ड्स को बताया ‘रियल बॉस’
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/vvv-2.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

कामयाबी के दिये गये टिप्स

नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण धर्मेंद्र कुमार ने यूजीसी नेट के पाठ्यक्रमों पर चर्चा करते हुए अपने अनुभव साझा किए. नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण महेंद्र पंडित और शक्ति कुमार ने यूजीसी नेट की तैयारियों के दौरान आनेवाली समस्याओं पर चर्चा करते हुए कामयाबी के टिप्स दिए. नेट में सफल विकास कुमार यादव ने कहा कि जिन्हें नेट और जेआरएफ के विषयों की जानकारी नहीं है, फिर भी बेहतर और सुनियोजित तरीके से तैयारी कर काफी कम समय में इस क्षेत्र में कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं. नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण रूखसाना बानो ने यूजीसी नेट में सफलता अर्जित करने के बारे में कई तरह की जानकारी दी. मनोज विश्वकर्मा, विकास कुमार रवि के अलावा सेमेस्टर-दो और चार के विद्यार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-police-found-dead-body-from-roro-river-case-of-murder-registered-against-unknown/">चाईबासा

: रोरो नदी से पुलिस को मिला शव, अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही