Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जयंती पर याद क‍िये गए नेताजी, बच्चों ने महापुरुषों के वेश में क‍िया नगर मार्च

Balumath : महान स्वतंत्रता सेनानी व आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 126वीं जयंती एंजेल एकेडमी में मनायी गयी. इस अवसर पर एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने नगर मार्च किया. इस दौरान बच्चों ने विभिन्न महापुरुषों के वेश में नगर मार्च क‍िया. मार्च की शुरुआत एकेडमी परिसर से हुई. इसके बाद शहीद चौक, थाना चौक, न्यू बस स्टैंड, दुर्गा मंदिर व बाजार टांड होते हुए पुनः स्कूल पहुंची. इस दौरान बच्चों ने ड्रम बजायी. नुक्कड़ नाटक तथा पारंपरिक नृत्य भी प्रस्तुत किये. उन्होंने लोगों को देश प्रेम, सड़क सुरक्षा व नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया. चेयरमैन रितेश कुमार ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को पूरा देश पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है. मौके पर हरितमा भारती, जयप्रकाश सिंह, राजू कुमार, रवींद्र कुमार, अनुराग कुमार, दिवाकर कुमार, प्रीति कुमारी, मुशर्रात नाज व साइबा समेत स्कूल के कई शिक्षक व छात्र शामिल थे. इसे भी पढ़ें : ब‍िहार">https://lagatar.in/8-people-died-again-due-to-spurious-liquor-in-bihar-14-serious-6-blinded/">ब‍िहार

में जहरीली शराब से फ‍िर मरे 8 लोग, 14 गंभीर, 6 की गई आंखें  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही