Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मार्खम कॉलेज में पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

Hazaribagh : मार्खम कॉलेज में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 126वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई. इस मौके पर कॉलेज के एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर सह डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर भोला नाथ सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों को नेताजी का जीवनवृत्त बताया. उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस और पराक्रम दिवस को 12 जनवरी से 23 जनवरी तक कर्तव्य बोध के रूप में मनाया जाता है.

मौके पर रैली भी निकाली गई

पराक्रम दिवस की शुरुआत मार्खम कॉलेज स्थित विज्ञान भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर प्रोग्राम ऑफिसर एवं भूगोल के शिक्षक दशरथ यादव ने माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया. इस अवसर पर सभी छात्र- छात्राओं ने नेताजी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. समारोह के बाद रैली निकाली गई, जिसमें नेताजी अमर रहे एवं तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा के नारे लगाए गए. इस अवसर पर स्वयंसेवकों में मुख्य रूप से प्रगति प्रेरणा, शिवा कुमार, कृष्णा कुमार साव, काजल कुमारी, प्रीति कुमारी समेत काफी संख्या में छात्र एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-effect-of-news-cleaning-of-garbage-near-akashvani-colony-gate/">आदित्यपुर

: खबर का असर : आकाशवाणी कॉलोनी गेट के पास से हुई कचरे की सफाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही