Search

 
 
 

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : नर्सिंग विभाग में हुई फ्रेशर्स पार्टी, राजेश मिस्टर व पूजा मिस फ्रेशर

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के नर्सिंग विभाग में गुरुवार को बीएससी नर्सिंग पाठ्सक्रम सत्र 2023 में नवनामांकित छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जहां छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया. वहीं समारोह के दूसरे सत्र में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक डीन नजीम अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उनके साथ नर्सिंग विभागाध्यक्ष छंदा चक्रबर्ती एवं स्पेशल नर्सिंग मेंटर सुधांशु कुमारी ने साईं बाबा एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित तथा पुष्प अर्पित कर समारोह की शुरुआत की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/NSU-2-4.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-phd-entrance-exam-2022-cancelled-irregularities-were-found/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : पीएचडी प्रवेश परीक्ष-2022 रद्द, पायी गयी थी अनियमितता
इसके बाद अतिथि नजीम, छंदा चक्रवर्ती समेत विभाग के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए परिश्रम व लगन के साथ शिक्षा ग्रहण कर भविष्य उज्जवल करने की सीख दी. इस क्रम में नवनामांकित छात्र-छात्राओं को यूनिवर्सिटी के कायदे-कानून व अनुशासन, परीक्षा आदि की भी जानकारी दी गयी. समारोह में स्किट, डांस, रैंप वाक, कैट वाक आदि रंगारंग कार्यक्रम हुए, जिसमें फ्रेशर्स ने बढ़चढ़ कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. समारोह में छात्र राजेश कुमार को मिस्टर व पूजा गिरि को मिस फ्रेशर चुना गया. इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही