Search

 
 
 

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : एग्रीकल्चर एवं जूलॉजी विभाग के छात्रों ने किया दलमा हाईटेक नर्सरी का शैक्षणिक भ्रमण

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर एवं जूलॉजी विभाग के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को दलमा हाईटेक नर्सरी का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की खेती की पद्धति के बारे में जानकारी ली. इनमें से होर्टिकल्चर विभाग (फूलों में गुलाब की अनेक किस्म एवं उनके मूल्यो),एग्रोनॉमि (टमाटर की अनेक किस्म),पशुपालन, मतस्य पालन, मशरूम पालन (उनके प्रकार,पोषण एवं स्वास्थ संबंधी) टपक सिंचाई, मुर्गी पालन एवम् विभिन्न प्रकार की अत्याधुनिक प्रकार से खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की. छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसान अत्याधुनिक तरीके से खेती अपनाकर पौधे एवं उनकी गुणवत्ता बढ़ाकर कम लागत के साथ अधिक मुनाफा कमा सकते हैं. इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ विजयकांत पांडेय, डॉ मधुमिता पांडेय, मौसमी घटक एवं राजेश कुमार ठाकुर ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया. इसे भी पढ़ें : हमारा">https://lagatar.in/our-cm-is-himanta-vishwas-sharma-not-ajit-pawar-and-nitish-but-shibus-son-jmm/">हमारा

सीएम हिमंता विश्वाशर्मा, अजीत पवार और नीतीश नहीं, शिबू का बेटा है : झामुमो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही