Search

नेतन्याहू ने कहा, दुश्मनों को कभी माफ नहीं करेंगे, अमेरिकी सांसदों ने कहा, हमास ने यहूदियों का नरसंहार किया

 अमेरिका के प्रभावशाली सांसदों ने कहा है कि हमास की ओर से किया गया हमला यूरोप में यहूदियों के जनसंहार के बाद से उन पर किया गया सबसे जानलेवा हमला है. Tel Aviv : इजरायल की सेना गाजापट्टी पर जमीनी हमले के लिए कमर कस चुकी है गाजा पर जगह-जगह छापेमारी कर हमास के कई आतंकियों को पकड़े जाने की खबर है. इससे पहले इजरायल ने pamphlet गिराकर दक्षिणी हिस्से के निवासियों पूरे इलाका खाली करने की चेतावनी जारी की थी. इसके उलट हमास ने लोगों से अपने घरों में बने रहने की अपील की है. लेकिन गाजा की सड़कों पर भारी संख्या में लोग पलायन करते नजर आ रहे हैं. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नेतन्याहू ने कहा, यह तो बस शुरुआत है....

इजरायली सेना द्वारा हमास पर किये जा रहे हमलों के बीच राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, यह तो बस शुरुआत है....राष्ट्र के नाम अपने नये संबोधन में नेतन्याहू ने कहा, उनके देश की सेनाएं शेरों की तरह लड़ रही हैं और यह सिर्फ शुरुआत है.कहा कि गाजा पर आक्रमण अभी भी शुरुआती चरण में है. हम अपने दुश्मनों द्वारा किये गये अत्याचारों को कभी नहीं भूलेंगे और हम उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे. हम दुनिया या किसी को भी इन अत्याचारों को कभी नहीं भूलने देंगे जो कई दशकों में यहूदी लोगों पर नहीं किये गये थे. राष्ट्रपति ने कहा, हम अपने दुश्मनों पर अभूतपूर्व ताकत से हमला कर रहे हैं. यह केवल शुरुआत है.

रॉयटर्स के वीडियो पत्रकार की दक्षिणी लेबनान में मौत

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के लिए काम करने वाले एक वीडियो पत्रकार की दक्षिणी लेबनान में मारे जाने की खबर है. शुक्रवार को इजराइल की मिसाइल का वो शिकार हो गया. वीडियोग्राफर सैन्य कार्रवाई की रिपोर्टिंग करने के लिए घटनास्थल पर तैनात था. खबर है कि रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में इजरायल और फिलिस्तीन के बीच तत्काल युद्धविराम करने को कहा है. हमास ने रूस के युद्धविराम के आह्वान और मध्यस्थता की पेशकश का स्वागत किया है.

हमास और फलस्तीन के लोगों के बीच फर्क करने की जरूरत  

अमेरिका के प्रभावशाली सांसदों ने कहा है कि हमास की ओर से किया गया हमला यूरोप में यहूदियों के जनसंहार के बाद से उन पर किया गया सबसे जानलेवा हमला है. सांसदों ने यह बात इजराइल का समर्थन कर रहे भारतीय-अमेरिकियों से कही. सांसद जैमी रस्किन ने फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज (एफआईआईडीएस) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, इजराइल में नागरिकों के ऊपर हमास की ओर से किये गये आतंकी हमले यूरोप में यहूदियों के नरसंहार के बाद से सबसे अधिक व्यापक और जानलेवा हैं.’ भारतीय-अमेरिकियों के एक समूह को संबोधित करते हुए रस्किन ने कहा कि हमास और फलस्तीन के लोगों के बीच फर्क करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘‘हमास फलस्तीन के लोगों के लिए नहीं बोलता है और फलस्तीन के लोग हमास के अपराधों के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं.’ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment