Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेतरहाट मुखिया का आरोप- संवेदक ने स्कूल मरम्मति में बरती अनियमितता समेत लातेहार की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement
Latehar : नेतरहाट मुखिया राम बिशुन नगेशिया ने नेतरहाट के यूपीजी एमस, नेतरहाट फार्म स्कूल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय भवन की मरम्मति कार्य में कई अनियमितता पायी. इसे लेकर उन्होंने महुआडांड़ एसडीओ को एक आवेदन सौंपा है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि गत महीने विद्यालय में मरम्मति का कार्य किया गया है. इस मरम्मति कार्य में संवेदक के द्वारा व्यापक अनियमितता बरती गयी है. उन्होंने कहा कि नेतरहाट को सरकार ने ए ग्रेड श्रेणी (अंतरराष्ट्रीय महत्व) के पर्यटक स्थल के रूप में चिन्हित कर रखा गया है. नेतरहाट को छोटानागपुर के मिल्लका कहा जाता है. यहां देश विदेश से पर्यटक आते हैं. उन्होंने कहा कि पहली बारिश में ही उक्त विद्यालय की छत टपकने लगी. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि छात्र टपकती छत के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं. यह कभी भी घातक हो सकता है. मुखिया ने लगातार.इन व शुभम संदेश को बताया कि विद्यालय के कंप्यूटर लैंब में भी पानी टपक रहा है. उन्होंने विद्यालय मरम्मति कार्य में किये गये अनियमितता की जांच कराने की मांग की है.

झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ ने की बैठक, 16 सितंबर को रांची चलने की अपील की

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/10-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ, लातेहार जिला इकाई की एक ऑनलाइन बैठक जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई. संचालन जिला महासचिव प्रदीप कुमार सिंह ने किया. बैठक में आगामी 16 सितंबर को आयोजित होने वाली प्रांतीय अधिवेशन की तैयारी की समीक्षा की गयी और प्रखंडवार रूपरेखा तैयार की गयी. शिक्षकों को एमएसीपी लागू करने, शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति, शिक्षकों की उत्क्रमित वेतनमान एवं अंतर जिला स्थानांतरण सरप्लस शिक्षकों की सूची में विसंगतियों पर चर्चा की गयी. 16 सितंबर को रांची चलने एवं इसे सफल बनाने की अपील की गयी. बैठक में प्रदेश संगठन सचिव ब्रजेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष संजीव कुमार चंद्र, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, संगठन मंत्री विजय लाल, जिला प्रवक्ता रमेश कुमार मिश्रा, मीडिया प्रभारी अनीश कुमार सिंह, सत्यानंद मेहता, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, चंदवा अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष सुशील यादव, गारू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश उरांव, महुआडांड़ अध्यक्ष प्रेम कुमार यादव, मनिका संगठन सचिव अनु कुमार रवि, प्रभावती कुमारी, श्वेता कुमारी, सुधा कुमारी व अनिल यादव आदि उपस्थित थे.

नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केद्र का उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/13-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जनता जागृति विकास केंद्र सोसाइटी के द्वारा मंगलवार को सदर प्रखंड के जालिम इचाक ग्राम में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया. इसका उद्घाटन जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ने किया. केंद्रीय अध्यक्ष अजय नारायण प्रसाद ने बताया कि केंद्र में स्वयं सहायता समूहों को सुचारू रूप से संचालित करने का प्रशिक्षण पहले दिन दिया गया. इसमें समूह निर्माण कर आपस में बचत करना, लेन-देन करना, आजीविका से जुड़ने में सहयोग, समूह से जिला ग्राम संगठन को मजबूत बनाने शिक्षा नीति, बेरोजगारी व पलायन रोकथाम, नशा मुक्ति, सिलाई, कड़ाई व बुनाई आदि की जानकारी दी गयी. मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष गीता देवी, रांची जिला प्रभारी महावीर महतो, लातेहार जिला इंचार्ज लियाकत अंसारी, प्रखंड इंचार्ज इम्तियाज अंसारी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/job-in-exchange-for-land-case-big-blow-to-lalu-yadav-cbi-gets-approval-from-home-ministry-to-prosecute/">जमीन

के बदले नौकरी मामला : लालू यादव के खिलाफ चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने CBI को दी मंजूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही