Search

 
 
 

नेतरहाट के छात्रों ने देश में परचम लहरायाः कल्पना सोरेन

 
Latehar: गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को नेतरहाट विद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि गुरुकुल शिक्षा पद्धति पर आधारित नेतरहाट विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल किया है. उन्होंने देश में अपना परचम लहराया है. आज नेतरहाट के छात्र देश के विभिन्न पदों पर योगदान दे रहे हैं. मौके पर महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग मंत्री बेबी देवी, कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह और सिसई विधायक झींगा मुंडा व उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव आदि मौजूद थे.

नाशपाती बागान का किया अवलोकन 

कल्पना ने छात्रों को विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों से प्रेरणा लेने तथा विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को बनाये रखने की बात कही. उन्होंने छात्रों को पूरी लगन के साथ पढ़ाई कर लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी. इससे पहले उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने मंत्री-विधायक व अन्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया. इससे पहले अतिथियों ने नेतरहाट के मशहूर सूर्याेदय का अवलोकन किया. लेक व्यू पॉइंट का अवलोकन के क्रम में बोटिंग का आनंद लिया. उन्होंने नाशपाती बागान का भी अवलोकन किया. अतिथियों ने मुक्त कंठ से नेतरहाट की नैसर्गिक खुबसूरती की प्रशंसा की. कहा कि नेतरहाट को प्रकृति ने फुर्सत से सजाया है. इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/cm-will-hand-over-appointment-letters-to-60-selected-officers-and-engineers-today/">सीएम

हेमंत आज 60 चयनित अफसर और इंजीनियर को सौंपेगे नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही