44 ओवर में जीतना था मैच, 42.5 ओवर में ही जीता
नीदरलैंड को वर्ल्ड कप में क्वालिफाई करने के लिए 44 ओवरों में ही मैच जीतना था. नीदरलैंड की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42.5 ओवरों में ही 278 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया. हार के साथ ही स्कॉटलैंड का वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया. बुलावायो में खेले गए इस अहम मुकाबले में नीदरलैंड की जीत के हीरो बास डी लीडे रहे. डी लीडे ने 92 गेंदों का सामना करते हुए 123 रन बनाए, जिसमें सात चौके और पांच छक्के शामिल रहे. यही नहीं डी लीडे ने गेंदबाजी करते हुए भी पांच विकेट भी झटके थे.नीदरलैंड ने शानदार वापसी की
इस अहम मुकाबले में स्कॉटलैंड ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए नौ विकेट पर 277 रन बनाए. ब्रैंडन मैकमुलेन ने 106 और कप्तान रिची बेरिंगटन ने 64 रन बनाए. जवाब में नीदरलैंड की टीम 163 रनों पर ही पांच विकेट गंवाकर संकट में नजर आने लगी. लेकिन इसके बाद बस डी लीडे ने शानदार बैटिंग कर टीम को वर्ल्ड कप का टिकट दिला दिया. डी लीडे और साकिब जुल्फिकार के बीच छठे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई.ये 10 टीमें वर्ल्ड कप खेलेंगी
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कुल दस टीमें भाग लेने वाली हैं. मेजबान भारत के अलावा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने तो इस टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली थी. वहीं दो अन्य टीमों का फैसला जिम्बाब्वे में हो रहे वर्ल्ड कप क्वालिफायर के जरिए होना था. अब वर्ल्ड कप क्वालिफायर के जरिए श्रीलंका और नीदरलैंड ने यह क्वालीफाई कर लिया है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-khelo-jharkhand-will-start-from-july-15-program-announced/">रांचीः15 जुलाई से शुरू होगा खेलो झारखंड, कार्यक्रम घोषित [wpse_comments_template]
Leave a Comment