Search

 
 
 

एक्सआईएसएस में नए बैच 2023-25 का हुआ उद्घाटन

 
Ranchi : जेवियर समाज सेवा संस्थान (एक्सआईएसएस) में गुरुवार को बैच 2023-25 के नए शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन हुआ. इसका उद्घाटन संस्थान के फादर माइकल वैन डेन बोगार्ट ऑडिटोरियम में किया गया. उद्घाटन समारोह में एक्सआईएसएस के चार कार्यक्रमों ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (एचआरएम), रूरल मैनेजमेंट (आरएम), फाइनेंशियल मैनेजमेंट (एफएम) और मार्केटिंग मैनेजमेंट (एमएम) के सभी फैकल्टी एवं छात्रों ने भाग लिया.

हमारा करियर हमारे हाथ में है- विनय रंजन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोल इंडिया लिमिटेड निदेशक विनय रंजन शामिल हुए. उन्होंने छात्रों से कहा कि आप विद्वान लोगों के रास्ते पर चलेंगे, तो आपको ज्ञान मिलेग. उन्होंने छात्रों से दृढ़ता अपनाने, हमेशा सीखते रहने, एक उद्देश्य के साथ कड़ी मेहनत करने, कभी हताश न होने और एक मेंटर के मार्गदर्शन पर चलने का आग्रह किया. उन्होंने यह भी कहा कि हमारा करियर हमारे हाथ में है और हमें अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों का सही उपयोग करना चाहिए.

एक नए अध्याय की एक नई शुरुआत- निदेशक

कार्यक्रम में पहले एक्सआईएसएस के सहायक निदेशक डॉ प्रदीप केरकेट्टा एसजे ने उद्घाटन प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की. जेसुइट सोसाइटी के संस्थापक लोयोला के सेंट इग्नेशियस की परिवर्तनकारी यात्रा को संक्षेप में साझा किया. जिसके बाद जेसुइट शिक्षा मूल्यों, समाज के गरीब तबकों का साथ देना और अपनी धरती की देखभाल करने पर जोर दिया. एक्सआईएसएस के निदेशक डॉजोसफ मारियानुस कुजूर एसजे ने अपने संबोधन में नए बैच का स्वागत किया और कहा कि यह छात्रों के जीवन में एक नए अध्याय की एक नई शुरुआत है, जहां वे उत्कृष्टता और एक उज्जवल कल की खोज की यात्रा पर निकलते हैं. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-mp-sanjay-seth-met-the-prime-minister/">रांची

सांसद संजय सेठ ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही