Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर प्रखंड के नए बीडीओ ने किया पदभार ग्रहण

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : जमशेदपुर प्रखंड के नए बीडीओ के रूप में सच्चिदानंद महतो ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान बीडीओ प्रवीण कुमार ने उन्हें पदभार सौंपा. इससे पूर्व प्रवीण कुमार ने नए बीडीओ का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. नए बीडीओ ने कहा कि सरकार की योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने निवर्तमान बीडीओ द्वारा विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारने की सराहना की. कहा कि उनका भी प्रयास होगा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंचे. साथ ही पेंशन का भौतिक सत्यापन करना, जन वितरण प्रणाली, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि वे किसी भी कार्य को चुनौती के रूप में लेकर काम करते है और उसका समाधान भी करते है. बता दें कि सच्चिदानंद महतो वर्ष 2016 से 2018 तक पटमदा में बीडीओ के तौर पर कार्य कर चुके हैं. [caption id="attachment_783030" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/jamshdpur-bdo-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नए बीडीओ का स्वागत करते निवर्तमान बीडीओ[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demonstration-of-sanitation-workers-against-contract-company-announcement-of-going-on-strike/">जमशेदपुर

: ठेका कंपनी के खिलाफ सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, हड़ताल पर जाने की घोषणा

पंचायत प्रतिनिधि रहे मौजूद

निवर्तमान बीडीओ प्रवीण कुमार ने अपने तीन साल के कार्यकाल को बेहतर बताया. कहा कि उन्हें यहां से काफी अनुभव प्राप्त हुआ और काफी चीजें सिखने को मिली. सभी वरीय व कनीय पदाधिकारियों का सयोग मिला, जिसके चलते वह एक अच्छा कार्यकाल बिता पाएं. समारोह में काफी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही