Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शादी के बंधन में बंधी टीवी एक्ट्रेस सुरभि, इंस्टा पर शेयर की तस्वीर

Lagatardesk:  टीवी जगत की खूबसूरत अभिनेत्री सुरभि ज्योति शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. सुरभि ने 27 अक्टूबर को अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सुमित से शादी रचायी. सुरभि ने शादी की तस्वीरों के बाद अब संगीत की तस्वीरें साझा कर अपने फैंस को अपनी झलक दिखलाई है. तस्वीरों में अभिनेत्री परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने  इंस्टाग्राम पर शादी की नई तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा शुभ विवाह 27/10/2024. शादी में सुरभि ने लाल रंग का लहंगा तो सुमित ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Untitled-5-29.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Untitled-6-25.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
https://www.instagram.com/p/DBogvSnzB6m/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/DBogvSnzB6m/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)

हल्दी ,मेंहदी और संगीत की तस्वारें भी शेयर की

सुरभि ज्योति ने अपने  इंस्टाग्राम पर हल्दी ,मेंहदी और संगीत की तस्वारें शेयर की है. संगीत की सात फोटो शेयर  कर एक्ट्रेस ने  कैप्शन में लिखा `खुशी की लय, प्यार की धड़कन और संगीत की रात`. तस्वीरों में सुरभि परिवार और दोस्तों के साथ इंजॉय करती नजर आ रही हैं. कुछ तस्वीरों में वो अपने पार्टनर अमित सूरी के साथ जमकर डांस कर रही है. सुरभि अपनी  संगीत में नीले रंग की पोशाक में नजर आ रही है. वहीं सुमित ने ऑरेंज कलर का कुर्ता पजामा कोटी के साथ पहना है. सुरभि ने हल्दी की तस्वीरों की झलक के साथ कैप्शन में लिखा ‘येलो लव अफेयर’ (प्यार का यलो मामला). https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Untitled-7-25.jpg"

alt="" width="600" height="400" />     इससे पहले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने सुरभि ज्योति को शादी की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और हल्दी की तस्वीरों संग प्यारा नोट लिखकर बधाई दी .अभिनेत्री को बधाई देने के लिए करण सिंह ने लिखा ‘बधाई सुरभि ज्योति और ​​सुमित! आपको जीवन भर आनंद, मस्ती, हंसी और शानदार जीवन की शुभकामनाएं! आपको ढेर सारा प्यार!’

‘नागिन 3’ में नागिन का किरदार निभाकर लाइमलाइट में आयी थी सुरभि

 सुरभि के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी पंजाब दी’, ‘रौला पै गया’ और ‘मुंडे पटियाला दे’ जैसी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा एक्ट्रेस पंजाबी टीवी सीरीज ‘अखियां ते दूर जाए ना’ में भी नजर आयी हैं. लेकिन सुरभि रोमांटिक-ड्रामा ‘कुबूल है’ में जोया फारूकी की भूमिका निभाकर घर-घर में फेमस हुई थीं. ‘नागिन 3’ में भी नागिन का किरदार निभाकर वो लाइमलाइट में आयी थी. इस सीरियल में उन्होंने बेला सहगल का किरदार निभाया था.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही