Silli/Muri: सिंगपुर नर्सिंग होम मुरी में नए कैथ लैब का उद्घाटन बुधवार को सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काट किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि डॉ. रमनेश प्रसाद के प्रयास से लैब का काम शुरू हुआ. कैथ लैब में आयुष्मान भारत और बीपीएल कार्डधारक दिल के मरीजों की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी नि:शुल्क होगी. अस्पताल प्रबंधन अन्य लोगों के लिए भी रियायती दर पर इलाज सुनिश्चत करें. अस्पताल प्रबंधन की ओर से इतना बड़ा स्ट्रक्चर खड़ा होने के बाद इन्हें अब मेडिकल कॉलेज बनाने की ओर बढ़ना चाहिए. इसके लिए मैं हमेशा इनके साथ हूं. आने वाले दिनों में बेहतर चिकित्सा एवं गुणवत्ता का भी ख्याल रखें. विशिष्ट अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रकाश चौधरी ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए प्रबंधन को धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना गरीबों का मसीहा कार्ड है. उसे ग्रामीणों से बेहतर तालमेल के साथ उनका इलाज हो जिससे लोगों को और कहीं भटकना न पड़े. गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि नर्सिंग होम में आयुष्मान योजना से मरीज को सुविधा मिल रही है. बहुत ऐसी बीमारी को आयुष्मान में नहीं जोड़ा गया है. ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को कैसे और गंभीर बीमारी के इलाज का लाभ मिले, इस पर प्रबंधन को आवश्यक ध्यान देने का प्रयास करना चाहिए. नर्सिंग होम के संचालक डॉ. रमनेश प्रसाद ने कहा कि नए कैथ लैब से रोगियों को कई लाभ मिलेंगे. जिसमें विकिरण एक्सपोजर, प्रभावी और सटीक उपचार विकल्प और हार्ट अटैक जैसे हृदय आपातकालीन स्थितियों का तत्काल बेहतर इलाज होगा. इस लैब की सहायता से रोगी का समय पर सही उपचार किया जा सकेगा, जिससे उनकी स्थिति में सुधार और उनकी जल्दी ठीक होने की संभावना बढ़ जाएगी. इस मौके पर भारतीय फुटबॉल के पूर्व कप्तान अजय कुमार सिंह, गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला परिसद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, उप प्रमुख आरती देवी, अनगड़ा जिप सदस्य राजेंद्र साही मुंडा, पूर्व जिला परिसद सदस्य गौतम साहू, सुशील महतो, मुखिया सीमा कुमारी, प्रकाश महतो, रतनेश प्रसाद, शिशुपाल महतो, गणेश महतो, सुशील कोईरी, शंकर कोईरी, अनिल कुमार समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/4-72.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> सिल्ली/मुरी : सिल्ली स्टेडियम में चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग के 14वें दिन बुधवार को बाबा स्पोर्टिंग बनाम बोकारो तेलंगाना स्पोर्टिंग के बीच मैच खेला गया. मध्यांतर के पूर्व बाबा स्पोर्टिंग के खिलाड़ियों ने 4 गोल किये. जिसमें खेल के 7 वें एवं 10वें मिनट में सूरज बड़ाईक ने 16 वें मिनट में जर्सी नंबर 24 के अजय मुंडा ने गोल कर टीम को 3/0 की बढ़त दिलाई. वहीं 38 वें मिनट में तेलंगाना टाइटंस की जर्सी नंबर 10 के दहाराम हेमरोम ने अपने टीम के लिए गोल किये. खेल की समाप्ति पर बाबा स्पोर्टिंग 5/3 से मैच जीत लिया. खेल से पूर्व सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक लंबोदर महतो, पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अजय सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी व अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया. वहीं आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के बाकी मैच दुर्गा पूजा के बाद खेले जाएंगे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-178.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> राहे : दुर्गा पूजा को लेकर राहे ओपी के समीप सिल्ली-राहे-बुंडू सड़क पर बुधवार को राहे पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान के नेतृत्व में पुलिस ने दोपहिया वाहनों की चेकिंग की. प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना एवं अपराध नियंत्रण को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया. खास कर सड़क दुर्घटना को लेकर दो पहिया वाहन चालकों के हेलमेट की जांच की गई. इस दौरान लगभग 20 से अधिक दोपहिया वाहनों को पुलिस ने वाहनों की कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रखने एवं ट्रिपल राइडिंग के कारण जब्त किया. कई कम उम्र के वाहन चालकों के वाहनों को भी जब्त किया गया. वहीं शाम को ओपी परिसर में प्रथम बार हिदायत देकर जब्त वाहनों को छोड़ दिया गया. ओपी प्रभारी ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट का अवश्य प्रयोग का निर्देश दिया गया. वहीं उन्होंने कहा कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा. चेकिंग अभियान में एसआई विगेश कुमार राय, एएसआई राजकपूर, पुलिस एवं सैप के जवान मौजूद थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-126.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> डकरा : भारत सरकार के फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन 4.0 कार्यक्रम के तहत सीसीएल के उत्तरी कर्णपुरा क्षेत्र में बुधवार को स्वच्छता फ्रीडम रन का आयोजन किया. फ्रीडम रन के तहत महाप्रबंधक कार्यालय डकरा से एनके स्टेडियम तक सुबह लोग दौड़ लगाएं. जिसमें सीसीएल अधिकारियों के अलावे यूकेएस कॉलेज के छात्र- छात्रा शामिल हुए. दौड़ के पूर्व एरिया के एसओपी ज्योति कुमार ने उपस्थित लोगों को फिटनेस अपनाने को लेकर शपथ दिलाई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपस्थित पुरनाडीह परियोजना पदाधिकारी नरेश सिंह ने कहा कि फ्रीडम रन हमें शारीरिक व मानसिक फिटनेस दिलाने का काम करती है. इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, ज्योति कुमार, नवनीत कुमार, निखिल अखौरी, इतिश्री, अक्षय जायसवाल, ओम प्रकाश शर्मा, सुनील कुमार, यूनियन प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह, फुलेश्वर यादव मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-acb-action-halka-employee-arrested-red-handed-while-taking-bribe/">पलामू
: ACB की कार्रवाई, हल्का कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
बाबा स्पोर्टिंग ने तेलंगाना टाइटंस को 5/3 से हराया
प्रतियोगिता के बाकी मैच दुर्गा पूजा बाद
alt="" width="600" height="400" /> सिल्ली/मुरी : सिल्ली स्टेडियम में चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग के 14वें दिन बुधवार को बाबा स्पोर्टिंग बनाम बोकारो तेलंगाना स्पोर्टिंग के बीच मैच खेला गया. मध्यांतर के पूर्व बाबा स्पोर्टिंग के खिलाड़ियों ने 4 गोल किये. जिसमें खेल के 7 वें एवं 10वें मिनट में सूरज बड़ाईक ने 16 वें मिनट में जर्सी नंबर 24 के अजय मुंडा ने गोल कर टीम को 3/0 की बढ़त दिलाई. वहीं 38 वें मिनट में तेलंगाना टाइटंस की जर्सी नंबर 10 के दहाराम हेमरोम ने अपने टीम के लिए गोल किये. खेल की समाप्ति पर बाबा स्पोर्टिंग 5/3 से मैच जीत लिया. खेल से पूर्व सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक लंबोदर महतो, पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अजय सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी व अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया. वहीं आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के बाकी मैच दुर्गा पूजा के बाद खेले जाएंगे.
राहे पुलिस ने चलाया दोपहिया वाहन चेकिंग अभियान
alt="" width="600" height="400" /> राहे : दुर्गा पूजा को लेकर राहे ओपी के समीप सिल्ली-राहे-बुंडू सड़क पर बुधवार को राहे पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान के नेतृत्व में पुलिस ने दोपहिया वाहनों की चेकिंग की. प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना एवं अपराध नियंत्रण को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया. खास कर सड़क दुर्घटना को लेकर दो पहिया वाहन चालकों के हेलमेट की जांच की गई. इस दौरान लगभग 20 से अधिक दोपहिया वाहनों को पुलिस ने वाहनों की कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रखने एवं ट्रिपल राइडिंग के कारण जब्त किया. कई कम उम्र के वाहन चालकों के वाहनों को भी जब्त किया गया. वहीं शाम को ओपी परिसर में प्रथम बार हिदायत देकर जब्त वाहनों को छोड़ दिया गया. ओपी प्रभारी ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट का अवश्य प्रयोग का निर्देश दिया गया. वहीं उन्होंने कहा कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा. चेकिंग अभियान में एसआई विगेश कुमार राय, एएसआई राजकपूर, पुलिस एवं सैप के जवान मौजूद थे.
डकरा में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन
alt="" width="600" height="400" /> डकरा : भारत सरकार के फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन 4.0 कार्यक्रम के तहत सीसीएल के उत्तरी कर्णपुरा क्षेत्र में बुधवार को स्वच्छता फ्रीडम रन का आयोजन किया. फ्रीडम रन के तहत महाप्रबंधक कार्यालय डकरा से एनके स्टेडियम तक सुबह लोग दौड़ लगाएं. जिसमें सीसीएल अधिकारियों के अलावे यूकेएस कॉलेज के छात्र- छात्रा शामिल हुए. दौड़ के पूर्व एरिया के एसओपी ज्योति कुमार ने उपस्थित लोगों को फिटनेस अपनाने को लेकर शपथ दिलाई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपस्थित पुरनाडीह परियोजना पदाधिकारी नरेश सिंह ने कहा कि फ्रीडम रन हमें शारीरिक व मानसिक फिटनेस दिलाने का काम करती है. इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, ज्योति कुमार, नवनीत कुमार, निखिल अखौरी, इतिश्री, अक्षय जायसवाल, ओम प्रकाश शर्मा, सुनील कुमार, यूनियन प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह, फुलेश्वर यादव मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-acb-action-halka-employee-arrested-red-handed-while-taking-bribe/">पलामू
: ACB की कार्रवाई, हल्का कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment