Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के धार्मिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में जुड़ा नया अध्याय: सबसे बड़े राधा-कृष्ण मंदिर का उद्घाटन

Ranchi: झारखंड के धार्मिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ गया है. राजधानी रांची के पुंदाग में झारखंड राज्य के सबसे बड़े राधा-कृष्ण मंदिर का उद्घाटन स्वामी सदानंद महाराज ने किया. इस अवसर पर अमेरिका से आए टहल किशोर महाराज, चंडीगढ़ से श्यामानंद महाराज, जगत राज महाराज, मोहन प्रियाचार्य महाराज, कृष्ण मणि महाराज, साध्वी मीणा महाराज, साध्वी पूर्णा महाराज, एवं गुजरात, दिल्ली, पंजाब, बिहार और महाराष्ट्र से आए अन्य संत महात्माओं के साथ 20 प्रणामी समाज के संत महात्मा भी मौजूद थे.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/radha-krishna-mandir-2.jpeg">

class="alignnone size-full wp-image-997090" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/radha-krishna-mandir-2.jpeg"

alt="" width="255" height="191" />

मंदिर का उद्घाटन और शोभा यात्रा

राधा-कृष्ण के जयकारों के साथ इस भव्य मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोला गया. उद्घाटन के पहले कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में श्री कृष्ण का झंडा लेकर शामिल हुएय भक्तों के जयकारों और भजन गायक मनीष सोनी की भक्ति की धारा के बीच शोभा यात्रा में सद्गुरु सदानंद महाराज एवं देशभर से आए संत महात्मा प्राचीन विशिष्ट सुसज्जित वाहनों पर सवार होकर भक्तों का अभिनंदन करते रहे. इसके बाद मंदिर का उद्घाटन, श्री राज श्यामा जी की पूजा, पधरावणी और प्राण प्रतिष्ठा पूरी विधि-विधान से की गई. स्वामी सदानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कार और समाजसेवा के महत्व के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राधा-कृष्ण की उपासना से जीवन में शांति, सुख, और समृद्धि आती है. केवल भक्ति से ही व्यक्ति का आध्यात्मिक उन्नति संभव है, लेकिन समाज की सेवा भी अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने इस मंदिर के निर्माण को केवल धार्मिक अनुष्ठान के लिए नहीं, बल्कि समाज में भाईचारे और प्रेम को बढ़ावा देने के लिए बताया. उन्होंने आशा जताई कि यह मंदिर लोगों को एकजुट कर उनके धार्मिक और आध्यात्मिक जीवन को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करेगा.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/radha-krishna-mandir-1.jpeg">

class="alignnone size-full wp-image-997091" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/radha-krishna-mandir-1.jpeg"

alt="" width="312" height="171" />

मंदिर की विशेषताएं

इस भव्य मंदिर में श्री कृष्ण के जन्म से लेकर महाभारत काल तक की आकर्षक झांकियां स्थापित की गई हैं. मंदिर के मुख्य द्वार के ऊपर गोवर्धन पर्वत उठाए भगवान श्री कृष्ण की बृहद प्रतिमा स्थित है. दूसरे द्वार में भगवान श्री कृष्ण की गोपियों के संग रासलीला करते हुए भगवान सुदर्शन की प्रतिमाएं मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं. मंदिर के अंदर भगवान के वस्त्र, मुकुट, मुरली आदि की पूजा की जाएगी. उद्घाटन समारोह में ट्रस्ट के संरक्षक अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ, और बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे, जिनमें कई प्रमुख व्यापारी और सामाजिक हस्तियां शामिल थीं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही