Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र की राजनीति में शतरंज की नयी बिसात, बोले शरद पवार, आज हम MVA का हिस्सा, कल का पता नहीं

Mumbai : महाराष्ट्र की राजनीति करवट बदल रही है. हर रोज शतरंज की नयी बिसात बिछ रही है. NCP का स्टैंड हर दिन बदल रहा है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन ढहता दिख रहा है. राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कल रविवार को अमरावती में साफ किया कि आज हम MVA का हिस्सा हैं. हम काम करने की इच्छा रखते हैं. लेकिन केवल इच्छा ही हमेशा पर्याप्त नहीं होती.  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
शरद पवार ने कहा कि सीटों का बंटवारा सहित अन्य समस्याओं पर अभी चर्चा नहीं हुई है. आज महाराष्ट्र में अघाड़ी है लेकिन कल क्या होगा पता नहीं.

अघाड़ी के नेताओं को लेकर जनता में भम्र है : भाजपा

शरद पवार ने जो कुछ कहा है, वह महा विकास अघाड़ी को लेकर उनकी निजी राय है. पवार के बयान के बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने यह बात कही. आगे कहा कि शरद पवार साहब को जल्द ही पता चल जायेगा कि जिन लोगों को उनके ही लोगों ने छोड़ दिया है क्या वे वास्तव में महा विकास अघाड़ी का नेतृत्व कर सकते हैं? अपनी बात को विस्तार देते हुए कहा कि महा विकास अघाड़ी कहां तक जायेगी, इसे लेकर उनके नेताओं के साथ-साथ जनता में भी भ्रम है.

2024 में अघाड़ी साथ लड़ेगी चुनाव : संजय राउत 

शरद पवार के बयान को बहुत ज्यादा महत्व नहीं देते हुए शिवसेना(उद्धव गुट) के नेता सासंद संजय राउत ने विश्वास जताया  कि महा विकास अघाड़ी बनी रहेगी. कहा कि 2024 में हम साथ चुनाव लड़ेंगे कहा कि शरद पवार के सीटों के बंटवारे वाले बयान को लेकर हम बात कर रहे हैं. उद्धव ठाकरे और शरद पवार अघाड़ी के प्रमुख नेता हैं. महाविकास अघाड़ी में शरद पवार की भूमिका पहले भी थी, आज भी है और रहेगी.

शिवसेना एक हिंदुत्ववाली पार्टी रही है

याद करें कि पवार ने पूर्व में कहा था कि हम धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील होने के बारे में बात करते रहे थे, लेकिन 2019 में हमने और कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए शिवसेना के साथ गठबंधन किया. हम धर्मनिरपेक्षता से अलग हो गये, क्योंकि शिवसेना एक हिंदुत्ववाली पार्टी रही है.

अजीत पवार CM बनना चाहते हैं

भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने शुक्रवार को कहा था कि वे CM बनने की ख्वाहिश रखते हैं. अजित पवार ने मीडिया द्वारा पूछे जाने पर अपनी इच्छा जाहिर की थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही