Search

 
 
 

झारखंड जदयू युवा प्रकोष्ठ की नई कमिटी गठित, 28 पदधारियों की पहली लिस्ट जारी

 
Ranchi : झारखंड जनता दल यूनाइटेड युवा प्रकोष्ठ की नई कमिटी का गठन किया गया है. पार्टी मुख्यालय में युवा जदयू प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान 28 पदाधिकारियों की पहली लिस्ट जारी की गई. कमिटी में प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए हैं. इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो भी शामिल हुए.

पूरे प्रदेश में संगठन का करना है विस्तारः खीरू महतो

बैठक को संबोधित करते हुए खीरू महतो ने कहा कि संगठन को पूरे प्रदेश में विस्तार करना है और नई कमिटी का गठन करना है. राजनीतिक दृष्टिकोण से समय बहुत महत्वपूर्ण है. क्योंकि कुछ महीनों के बाद ही लोकसभा का चुनाव होना है. इसे देखते हुए हमें अपनी रणनीति बनानी होगी. झारखंड में जदयू का एक ही नारा है. अब ना बचेगा कोई भी छोड़, जदयू चला गांव की ओर. इस नारे का सभी कार्यकर्ताओं को अमल करना होगा.

आस्था किरण को बनाया गया रांची जिला अध्यक्ष

झारखंड प्रदेश महिला प्रकोष्ठ रांची जिला के जिला अध्यक्ष के रूप में आस्था किरण को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने जिम्मेवारी दी है. महिला प्रकोष्ठ जदयू की कार्यकारी अध्यक्ष रेणु गोपीनाथ पन्निकर की मौजूदगी और पहल पर आस्था ने पार्टी की सदस्यता लेकर पदभार ग्रहण किया. गौरतलब है कि आस्था किरण रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में फैशन टेक्नोलॉजी की फैकल्टी के पद पर कार्यरत हैं. साथ ही राज्य की जानी मानी उद्यमी भी हैं. मौके पर रेणु ने कहा कि आस्था किरण के पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी.

बैठक में ये रहे मौजूद

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रेणु गोपीनाथ, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आफताब जमिल, मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, जदयू प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार, संजय कुमार सिंह, फ़ैज़ अहमद, युवा प्रदेश महासचिव सुजीत वर्मा, रूपेश पासवान, सुखदेव बिरुलि, यशवंत सिंह, बृज मोहन सिंह, भूषण उराँव, शीतल सिन्हा, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-directed-sahebganj-sp-to-appear/">हाईकोर्ट

ने साहेबगंज एसपी को हाजिर होने का दिया निर्देश, बच्चों की तस्करी से जुड़ा है मामला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही